विस चुनाव की तैयारी को लेकर डीएम ने एफएलसी कार्यों का किया औचक निरीक्षण

गोपालगंज. विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर शुक्रवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी पवन कुमार सिन्हा ने एफएलसी हॉल में पहुंचकर इवीएम और वीवीपैट के प्रथमस्तरीय जांच (एफएलसी) कार्यों का औचक निरीक्षण किया.

गोपालगंज. विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर शुक्रवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी पवन कुमार सिन्हा ने एफएलसी हॉल में पहुंचकर इवीएम और वीवीपैट के प्रथमस्तरीय जांच (एफएलसी) कार्यों का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने इवीएम वेयरहाउस में चल रही एफएलसी प्रक्रिया का राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में गहन अवलोकन किया. भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने संधारित पंजी, कर्मियों के पहचान पत्र, सुरक्षा के लिए लगाये गये सीसीटीवी कैमरे और कंट्रोल रूम की व्यवस्था का भी जायजा लिया. इस मौके पर इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के टीम लीडर दिनेश दत्ता ने एफएलसी की तकनीकी प्रक्रिया से राजनीतिक दलों को अवगत कराया. उन्होंने मशीनों की जांच, प्रमाणन और अन्य तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी. निरीक्षण के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी डॉ शशि प्रकाश राय भी उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awedhesh kumar raja

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >