आर्केस्ट्रा में फरमाइशी गाने को लेकर विवाद, बीच-बचाव करने गए युवक को चाकू मारा

गोपालगंज के भोरे थाना क्षेत्र में आर्केस्ट्रा में गाना बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई. बीच-बचाव करने गए एक युवक पर चाकू से हमला किया गया. युवक गंभीर रूप से घायल है. उसका इलाज चल रहा है. पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Gopalganj News: (सुरेश कुमार राय की रिपोर्ट) गोपालगंज के भोरे थाना क्षेत्र के नया गांव में एक बारात के दौरान आर्केस्ट्रा में गाना बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई. इस विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे एक युवक पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया. घायल युवक का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है.

मामा के घर आया था पीड़ित

मिली जानकारी के अनुसार, विजयीपुर थाना क्षेत्र के धोबवल गांव निवासी सचिन ठाकुर अपने मामा के घर भोरे थाना क्षेत्र के नया गांव आया था. इसी दौरान गांव में एक बारात आई थी, जिसे देखने के लिए सचिन वहां गया था. बारात में आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम चल रहा था, जहां मनपसंद गाना बजाने को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए.

बीच-बचाव करने पर जानलेवा हमला

विवाद बढ़ता देख जब सचिन ठाकुर ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो आरोपी उग्र हो गए. आरोप है कि नया गांव निवासी अंकित कुमार भगत, अंकुश यादव और रोहित यादव ने सचिन को वहां से चले जाने की धमकी दी. आरोपियों ने कहा कि यहां से भाग जाओ, नहीं तो चाकू मार देंगे. इससे पहले कि सचिन कुछ समझ पाता, हमलावरों ने उसके सिर पर चाकू से वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा. घटना के बाद परिजनों ने घायल सचिन को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया.

क्या कहती है पुलिस

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पीड़ित के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है. भोरे थाना पुलिस का कहना है कि आर्केस्ट्रा विवाद में मारपीट और चाकूबाजी की सूचना मिली है. नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

Also read मंत्री बनने के बाद पहली बार आरा पहुंचे भगवान सिंह कुशवाहा, गाजे-बाजे और फूल-मालाओं से हुआ भव्य स्वागत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Nikhil Anurag

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >