सक्षमता-1 के 43 शिक्षकों का विवरण गलत, विभाग में आज देनी होगी सही जानकारी

गोपालगंज. शिक्षा विभाग के राज्य मुख्यालय द्वारा सक्षमता-1 में पास जिले के 43 विशिष्ट शिक्षकों की सूची जारी की गयी है, जिनका मोबाइल नंबर, आधार संख्या, वर्ग एवं विषय से संबंधित विवरणों में त्रुटि पायी गयी है.

गोपालगंज. शिक्षा विभाग के राज्य मुख्यालय द्वारा सक्षमता-1 में पास जिले के 43 विशिष्ट शिक्षकों की सूची जारी की गयी है, जिनका मोबाइल नंबर, आधार संख्या, वर्ग एवं विषय से संबंधित विवरणों में त्रुटि पायी गयी है. इसी कारण इन शिक्षकों का एचआरएमएस डाटा बोर्डिंग संभव नहीं हो सकी है. इसको लेकर शिक्षा विभाग के जिला कार्यालय संबंधित सभी विशिष्ट शिक्षकों को निर्देश दिया है कि 19 मई को दोपहर 12:30 बजे तक शिक्षा विभाग के स्थापना कार्यालय में सक्षमता एडमिट कार्ड, आधार कार्ड, प्राण संख्या तथा वैकल्पिक मोबाइल नंबर उपस्थित हों. कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि उपर्युक्त जानकारी सही-सही एवं अद्यतन रूप में प्रस्तुत किया जाये, ताकि त्रुटियों को दूर कर एचआरएमएस प्रणाली में डाटा अपलोड की प्रक्रिया पूरी की जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SHARWAN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >