गोपालगंज सिविल कोर्ट में चोरी की घटनाओं पर वकीलों ने उठाई आवाज, सुरक्षा बढ़ाने की मांग

गोपालगंज सिविल कोर्ट परिसर में लगातार हो रही चोरियों की घटनाओं से अधिवक्ताओं ने चिंता जताई है. उन्होंने जिला प्रशासन से न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की है. सीसीटीवी फुटेज की जांच और दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी पर जोर दिया गया है.

गोपालगंज: सिविल कोर्ट परिसर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर अधिवक्ताओं ने चिंता जताई है. जदयू लॉ सेल, बिहार प्रदेश के वरिष्ठ नेता एवं अधिवक्ता मोहनीश कुमार शाही ने जिला प्रशासन से न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है.

उन्होंने कहा कि जिला विधिज्ञ संघ की ओर से नगर थाना को दिए गए आवेदन में अधिवक्ताओं के शेड से लगातार सीलिंग पंखों की चोरी की घटनाओं का उल्लेख किया गया है. उन्होंने इसे गंभीर सुरक्षा चूक बताते हुए कहा कि इससे अधिवक्ताओं के बीच असुरक्षा की भावना बढ़ रही है.

सीसीटीवी फुटेज की जांच और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग

अधिवक्ता मोहनीश कुमार शाही ने पुलिस अधीक्षक से मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है. उन्होंने उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज की गहन समीक्षा कर चोरी की घटनाओं में शामिल लोगों की पहचान और शीघ्र गिरफ्तारी की अपील की.

उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके.

न्यायालय परिसर में सुरक्षा बढ़ाने की अपील

वकीलों ने न्यायालय परिसर में नियमित पुलिस गश्त कराने, पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती, सभी सीसीटीवी कैमरों को पूरी तरह दुरुस्त रखने और जरूरत के अनुसार अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग की है.

अधिवक्ताओं का कहना है कि न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने से न केवल चोरी की घटनाओं पर नियंत्रण लगेगा, बल्कि अधिवक्ताओं और आम लोगों में भी विश्वास का माहौल कायम होगा.

इसे भी पढ़ें: सम्राट चौधरी ने प्रशांत किशोर को दी जीत की बधाई, 1995 के बाद पहली बार बांकीपुर में हारी बीजेपी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संजय कुमार अभय

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >