बाइपास सड़क के लिए अधिगृहीत भूमि पर व्यावसायिक दर से मुआवजे की मांग

मांझा. प्रखंड के दानापुर एनएच-27 से नगर थाना क्षेत्र के तुरकहां एनएच-531 तक प्रस्तावित बाइपास सड़क निर्माण के लिए अधिगृहीत की जा रही भूमि को व्यवसायिक दर पर मुआवजा देने की मांग तेज हो गयी है.

मांझा. प्रखंड के दानापुर एनएच-27 से नगर थाना क्षेत्र के तुरकहां एनएच-531 तक प्रस्तावित बाइपास सड़क निर्माण के लिए अधिगृहीत की जा रही भूमि को व्यवसायिक दर पर मुआवजा देने की मांग तेज हो गयी है. इस मांग को लेकर प्रभावित भू-स्वामियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में बताया गया है कि अधिग्रहण के जद में आने वाली अधिकांश भूमि वर्तमान में व्यवसायिक क्षेत्र में स्थित है. इसके समीप एनएच-27 और मांझा रेलवे स्टेशन जैसी प्रमुख सुविधाएं मौजूद हैं, जिससे भूमि का बाजार मूल्य काफी अधिक है. इसके बावजूद संबंधित विभाग द्वारा पुराने और अत्यंत कम दर पर मुआवजा निर्धारित किया जा रहा है, जो पूरी तरह अनुचित है. भू-स्वामियों का कहना है कि कम मुआवजा दिये जाने से उन्हें भारी आर्थिक क्षति होगी. उन्होंने मांग की कि भूमि की वर्तमान प्रकृति और उपयोग को ध्यान में रखते हुए व्यवसायिक दर से मुआवजा तय किया जाये, ताकि विशेषकर गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों को उचित आर्थिक सहायता मिल सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awedhesh kumar raja

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >