गोपालगंज: दाहा नदी में 65 वर्षीय बुजुर्ग लापता, SDRF की टीम ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन; गोताखोर भी जुटे

उचकागांव के उजरा नारायणपुर गांव के पास दाहा नदी में एक बुजुर्ग लापता हो गए हैं. भैंस को बचाने के प्रयास में गहरे पानी में समा जाने की आशंका है. SDRF और गोताखोरों की टीम सर्च ऑपरेशन में जुटी है.

Gopalganj Daha River: उचकागांव थाना क्षेत्र के उजरा नारायणपुर गांव के पास बुधवार की शाम दाहा नदी में एक बुजुर्ग के डूबकर लापता होने से इलाके में हड़कंप मच गया. चंवर में भैंस चराने गए 65 वर्षीय राम इकबाल चौधरी भैंस को नदी से बाहर निकालने के दौरान गहरे पानी में डूब गए. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.

भैंस को बचाने नदी में उतरे थे बुजुर्ग

जानकारी के अनुसार, राम इकबाल चौधरी बुधवार की शाम अपनी भैंस चराने के लिए चंवर की ओर गए थे. इसी दौरान उनकी भैंस दाहा नदी के पानी में चली गयी. भैंस को बाहर निकालने के प्रयास में राम इकबाल चौधरी का अचानक पैर फिसल गया और वे नदी की तेज धार व गहरे पानी में समा गए. राम इकबाल चौधरी पेशे से किसान थे. उनके परिवार में पत्नी, दो बेटे और दो शादीशुदा बेटियां हैं.

घटना को लेकर थानाध्यक्ष से चर्चा करते प्रखंड प्रमुख

ग्रामीणों ने की तलाश, नहीं मिला सुराग

घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने अपने स्तर से नदी में उतरकर काफी देर तक उनकी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल सका. इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना दी.

एसडीआरएफ और गोताखोरों ने संभाला मोर्चा

सूचना मिलने के बाद उचकागांव थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार और सब इंस्पेक्टर नीतू कुमारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस के हस्तक्षेप और लगातार समन्वय के बाद एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची.

समाचार लिखे जाने तक गोताखोरों की मदद से दाहा नदी में लापता बुजुर्ग की तलाश के लिए सघन सर्च ऑपरेशन जारी था. पुलिस और एसडीआरएफ की टीम नदी के आसपास के हिस्सों में भी तलाश कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रशांत पाठक

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >