GOPALGANJ NEWS : पूर्व सीएम राबड़ी देवी के चचेरे भाई और भतीजे ने निकाली रायफल

GOPALGANJ NEWS : पूर्व सीएम राबड़ी देवी के चचेरे भाई व भतीजे ने आपसी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में रायफल निकाल ली. घटना फुलवरिया थाना क्षेत्र के सेलार खुर्द की है. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों से मारपीट किये जाने की प्राथमिकी दर्ज कर ली है. हालांकि किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है.

गोपालगंज. पूर्व सीएम राबड़ी देवी के चचेरे भाई व भतीजे ने आपसी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में रायफल निकाल ली. घटना फुलवरिया थाना क्षेत्र के सेलार खुर्द की है. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों से मारपीट किये जाने की प्राथमिकी दर्ज कर ली है. हालांकि किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. वहीं, हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने कहा कि मामले में कार्रवाई की जा रही है. फुलवरिया पुलिस का कहना है कि हथियार लेकर सड़क पर कुछ लोगों के उतरने का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसे इस घटना से जोड़ कर बताया गया है. पुलिस वीडियो की सत्यता की जांच की कार्रवाई करेगी. वहीं, इस घटना से दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है. दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाकर कार्रवाई की मांग की है.

पुलिस की मौजूदगी में बंधक बनाकर पिटाई का आरोप :

एक पक्ष से सेलार खुर्द के रहनेवाले रामाशंकर प्रसाद के पुत्र सुजित कुमार ने राबड़ी देवी के चचेरे भाई रामाकांत यादव, भतीजे मनोज यादव, संजय लिलाधर, मुमताज, फिरोज, नीरज पर फुलवरिया थाने की पुलिस की मौजूदगी में कमरे में बंद कर पिटाई करने का आरोप लगाया है. साथ ही सोने की चेन और पांच हजार रुपये लूट लिये जाने का आरोप लगाया है.

बस ड्राइवर व कंडक्टर के साथ मारपीट :

फुलवरिया थाने में दूसरे पक्ष से मीरगंज थाने के लाइन बाजार के निवासी और राज सागर बस के कंडक्टर मुमताज अंसारी ने 10 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. आरोप है कि सेलार कला गेट के पास बस को रोक कर ड्राइवर नईम मियां व कंडक्टर के साथ मारपीट की गयी. चार हजार रुपये छीन लिये जाने का भी आरोप है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >