Gopalganj News : जिले के पांच केंद्रों पर सिपाही भर्ती परीक्षा आज

सिपाही भर्ती की दूसरी चरण की परीक्षा रविवार को जिले के पांच परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जायेगी, जिसमें कुल 3,541 अभ्यर्थी भाग लेंगे.

गोपालगंज. बिहार पुलिस सिपाही भर्ती की दूसरी चरण की परीक्षा रविवार को जिले के पांच परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जायेगी, जिसमें कुल 3,541 अभ्यर्थी भाग लेंगे. परीक्षा को शांतिपूर्ण व पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने को लेकर प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं. सभी परीक्षा केंद्रों पर जैमर, सीसीटीवी कैमरे व फोटोयुक्त रौल सीट की व्यवस्था की गयी है, ताकि किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो सके. अभ्यर्थियों को सुबह 9:30 से 10:30 बजे तक ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिलेगा. परीक्षा दोपहर 12 से 2 बजे तक होगी. जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक स्वयं तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं. शनिवार को सभी केंद्रों पर रौल शीट चिपकायी गयी. डीएवी प्लस-टू स्कूल के केंद्राधीक्षक अजय कुमार आर्य ने बताया कि केंद्र पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गयी हैं. उन्होंने अभ्यर्थियों से समय पर पहुंचने और सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है. प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है ताकि परीक्षा में किसी तरह की चूक न हो सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shah abid hussain

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >