मांझा में सीओ ने बाढ़ से बचाव की तैयारियों का लिया जायजा

मांझा. बुधवार को सीओ मुन्ना कुमार ने प्रखंड के निमुइया पंचायत अंतर्गत बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया.

मांझा. बुधवार को सीओ मुन्ना कुमार ने प्रखंड की निमुइया पंचायत अंतर्गत बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान सीओ ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों व आमजनों के साथ बाढ़ पूर्व तैयारी की समीक्षा भी की. समीक्षा के दौरान सीओ ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए बाढ़ प्रभावित इलाकों में बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर सामुदायिक किचेन, तटबंधों के ऊंचीकरण, नाव की व्यवस्था तथा तटबंधों की निगरानी रखने आदि पर चर्चा की. उन्होंने कहा कि प्रशासन बाढ़ से निबटने को लेकर बाढ़ पूर्व सभी तैयारियों में जुट गया है. स्थानीय स्तर पर लोगों की सहयोग की आवश्यकता है. मौके पर प्रखंड प्रमुख वाजिद अली सहित अन्य लोग थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SHARWAN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >