JP University में स्नातक द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा 28 सितंबर से, 18 तक भर सकेंगे फॉर्म

जय प्रकाश विश्वविद्यालय (जेपी यूनिवर्सिटी) के स्नातक चार वर्षीय पाठ्यक्रम सीबीसीएस सत्र 2025-29 के द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा 28 सितंबर से शुरू हो रही है. विद्यार्थियों को 18 सितंबर तक ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने का अवसर दिया गया है. परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी और कदाचार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

JP University : जय प्रकाश विश्वविद्यालय के स्नातक चार वर्षीय पाठ्यक्रम सीबीसीएस सत्र 2025-29 के द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा 28 सितंबर से शुरू होगी. परीक्षा 6 अक्तूबर तक दो पालियों में आयोजित की जायेगी. विश्वविद्यालय ने परीक्षा कार्यक्रम जारी करते हुए विषयों को ग्रुप-ए और ग्रुप-बी में बांटा है. ग्रुप-ए के विषयों की परीक्षा पहली पाली और ग्रुप-बी के विषयों की परीक्षा दूसरी पाली में होगी. विद्यार्थियों को 18 सितंबर तक ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने का मौका दिया गया है. इसके बाद 13 से 16 अक्तूबर तक प्रायोगिक परीक्षा होगी.

पहली पाली सुबह 9 से 12 और दूसरी 1 से 4 बजे तक

विश्वविद्यालय की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी. दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की जायेगी. परीक्षा कार्यक्रम जारी होने के बाद जिले के संबंधित कॉलेजों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों ने तैयारी तेज कर दी है.

इन विषयों की परीक्षा पहली पाली में

विश्वविद्यालय ने परीक्षा संचालन के लिए विषयों को दो समूहों में बांटा है. ग्रुप-ए में जूलॉजी, बॉटनी, फिजिक्स, केमिस्ट्री, गणित, मनोविज्ञान, राजनीति विज्ञान, दर्शनशास्त्र, भोजपुरी, संस्कृत और कॉमर्स को शामिल किया गया है. इन विषयों के परीक्षार्थी पहली पाली में परीक्षा देंगे.

दूसरी पाली में इन विषयों की होगी परीक्षा

ग्रुप-बी में भूगोल, इतिहास, अर्थशास्त्र, गृह विज्ञान, समाजशास्त्र, हिंदी, उर्दू, अंग्रेजी, एआईएच एंड सी, संगीत, एलएसडब्ल्यू और ग्रामीण अर्थशास्त्र को रखा गया है. इन विषयों की परीक्षा दूसरी पाली में होगी.

18 सितंबर तक भर सकेंगे ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म

द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया चल रही है. विद्यार्थी 18 सितंबर तक फॉर्म भर सकेंगे. कॉलेजों को भी विद्यार्थियों से संबंधित प्रक्रिया निर्धारित समय पर पूरी करने का निर्देश दिया गया है. परीक्षा कार्यक्रम जारी होने के बाद अब विद्यार्थियों के पास तैयारी के लिए सीमित समय बचा है.

परीक्षा केंद्र पर मोबाइल ले जाना रहेगा प्रतिबंधित

परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी. किसी परीक्षार्थी के पास मोबाइल मिलने पर उसे जब्त कर लिया जायेगा और वापस नहीं किया जायेगा. विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा केवल निर्धारित केंद्रों पर ही आयोजित होगी. परीक्षा केंद्र में किसी तरह का बदलाव नहीं किया जायेगा.

सामूहिक नकल मिलने पर रद्द हो सकती है परीक्षा

विश्वविद्यालय ने कदाचार को लेकर भी सख्त निर्देश जारी किये हैं. परीक्षा के दौरान बड़े पैमाने पर कदाचार, वॉकआउट या स्टे-आउट की स्थिति में परीक्षा आयोजित नहीं की जायेगी. सामूहिक रूप से नकल की शिकायत मिलने पर संबंधित केंद्र की परीक्षा रद्द की जा सकती है. सभी कॉलेजों को जारी कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा की तैयारी पूरी करने का निर्देश दिया गया है.

यह है परीक्षा का शेड्यूल

  • 28 सितंबर: एइसी-II की परीक्षा. ग्रुप-ए की पहली पाली और ग्रुप-बी की दूसरी पाली में परीक्षा होगी.
  • 29 सितंबर: एसइसी-II की परीक्षा. ग्रुप-ए की पहली पाली और ग्रुप-बी की दूसरी पाली में परीक्षा होगी.
  • 30 सितंबर: वीएसी-II की परीक्षा. ग्रुप-ए की पहली पाली और ग्रुप-बी की दूसरी पाली में परीक्षा होगी.
  • 1 अक्तूबर: एमजेसी-II की परीक्षा. ग्रुप-ए के विषयों की पहली पाली और ग्रुप-बी के विषयों की दूसरी पाली में परीक्षा होगी.
  • 3 अक्तूबर: एमआइसी-II की परीक्षा. ग्रुप-ए के विषयों की पहली पाली और ग्रुप-बी के विषयों की दूसरी पाली में परीक्षा होगी.
  • 5 अक्तूबर: एमडीसी-II की परीक्षा. विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय के विषयों की परीक्षा पहली पाली और मानविकी संकाय के विषयों की परीक्षा दूसरी पाली में होगी.
  • 6 अक्तूबर: एमडीसी-II की परीक्षा. सामाजिक विज्ञान संकाय की परीक्षा पहली पाली में होगी.
  • 13 से 16 अक्तूबर: प्रायोगिक परीक्षा आयोजित की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विकाश कुमार दूबे

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >