उचकागांव प्रखंड में फार्मर रजिस्ट्री आइडी के लिए पंचायतवार लगेगा आठ दिवसीय शिविर

उचकागांव. स्थानीय प्रखंड क्षेत्र में किसानों की फार्मर रजिस्ट्री आइडी बनाने के उद्देश्य से पंचायतवार आठ दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया जायेगा.

उचकागांव. स्थानीय प्रखंड क्षेत्र में किसानों की फार्मर रजिस्ट्री आइडी बनाने के उद्देश्य से पंचायतवार आठ दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया जायेगा. इसको लेकर कृषि विभाग एवं अंचल विभाग के कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिये गये हैं, ताकि अधिक से अधिक किसान इस सुविधा का लाभ उठा सकें. बीएओ गौरव कुमार वरुण ने बताया कि कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं, विशेष रूप से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का सहज एवं निरंतर लाभ प्राप्त करने के लिए फार्मर रजिस्ट्री आइडी बनवाना अब अनिवार्य कर दिया गया है. जिन किसानों के पास फार्मर रजिस्ट्री आइडी नहीं होगा, वे पीएम किसान योजना सहित कृषि विभाग की कई अन्य योजनाओं से वंचित रह सकते हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार के निर्देश पर सीओ विकेश कुमार द्वारा पंचायत स्तर पर शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया है.

कागजात, आधार कार्ड व मोबाइल नंबर लाना जरूरी

सीओ ने बताया कि शिविर में किसान अपने नाम से ऑनलाइन जमाबंदी वाली जमीन के कागजात, आधारकार्ड तथा मोबाइल नंबर के साथ उपस्थित होकर फार्मर रजिस्ट्री आइडी बनवा सकते हैं. शिविर के दौरान राजस्व कर्मचारी, किसान सलाहकार एवं कृषि समन्वयक मौजूद रहेंगे, जो किसानों को आवश्यक सहयोग प्रदान करेंगे. बीएओ ने सभी किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि को अपनी पंचायत में आयोजित शिविर में भाग लेकर अनिवार्य रूप से फार्मर रजिस्ट्री आइडी बनवाएं, ताकि उन्हें कृषि विभाग की सभी सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके.

————————

इन तिथियों में होगा शिविर का आयोजन

तिथि पंचायत

6 जनवरी झीरवां, बैरिया दुर्ग एवं जमसड़ पंचायत में

7 जनवरी उचकागांव, बलेसरा एवं त्रिलोकपुर में

8 जनवरी हरपुर, छोटका सांखे एवं नवादा परसौनी में

9 जनवरी बंकीखाल, परसौनी खास एवं सांखे खास में

18 जनवरी नगर परिषद मीरगंज, दहीभाता एवं लुहसी में

19 जनवरी उचकागांव, जमसड़ एवं झीरवां में

20 जनवरी त्रिलोकपुर, बलेसरा एवं छोटका सांखे में

21 जनवरी बंकीखाल, परसौनी खास एवं बैरिया दुर्ग पंचायत में

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awedhesh kumar raja

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >