गोपालगंज में नाले के पानी के विवाद ने लिया हिंसक रूप, फरसा और लाठी-डंडे के हमले में एक ही परिवार के तीन लोग घायल

गोपालगंज के बैकुंठपुर में नाले के पानी को लेकर हुए विवाद में खूनी संघर्ष हुआ. फरसा और लाठी-डंडों से किए गए हमले में एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मामले की जांच पुलिस कर रही है.

गोपालगंज: जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के कतालपुर गांव में नाले के पानी गिराने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. फरसा और लाठी-डंडे से किए गए हमले में एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.

नाले के पानी को लेकर शुरू हुआ विवाद

घायलों की पहचान मुन्ना यादव (35 वर्ष), पिता स्व. सोनू यादव, उनकी पत्नी बिंदु देवी (25 वर्ष) तथा भाभी चंदा देवी (40 वर्ष), पति बीरा यादव के रूप में हुई है.

बताया जा रहा है कि नाले के पानी के निकास को लेकर पड़ोसियों के साथ कहासुनी हुई. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई.

फरसा और लाठी-डंडे से किया हमला

घायलों का आरोप है कि राजेश राय, नागेंद्र राय और बुधन राय ने मिलकर फरसा और लाठी-डंडे से हमला कर दिया. हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है.

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलने के बाद बैकुंठपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने बताया कि पीड़ित पक्ष से आवेदन मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Also Read : 7 घंटे बोरवेल में फंसा रहा पीयूष, एक आंसू भी नहीं बहाया, हाथ से नहीं छोड़ा मोबाइल, हिम्मत ने जीत लिया सबका दिल



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish Raj

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >