गोपालगंज के जमुनहां बाजार से दिनदहाड़े बाइक चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

गोपालगंज के जमुनहां बाजार में एक बार फिर बाइक चोरी की घटना ने लोगों को दहला दिया है. एक चोर ने कई बाइकों को स्टार्ट करने की कोशिश की और अंत में एक बाइक लेकर फरार हो गया. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस चोर की तलाश में जुटी है.

Gopalganj News: कटेया थाना क्षेत्र के जमुनहां बाजार में मंगलवार की सुबह एक बाइक चोरी हो गई. पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. फुटेज के आधार पर पुलिस चोर की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है.

कई बाइकों को स्टार्ट करने की कोशिश, एक लेकर हुआ फरार

सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि चोर ने बरामदे में खड़ी कई बाइकों को स्टार्ट करने की कोशिश की. काफी प्रयास के बाद जैसे ही एक बाइक स्टार्ट हुई, वह उसे लेकर मौके से फरार हो गया.

चोरी गई बाइक जमुनहां गांव निवासी बुलट पासी की बताई जा रही है.

सूचना मिलते ही जुटी लोगों की भीड़

घटना की जानकारी मिलते ही बाजार में व्यवसायियों और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. स्थानीय मुखिया अशोक गुप्ता ने घटना की सूचना कटेया थाना पुलिस को दी.

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी.

तीन दिन पहले भी हुई थी बाइक चोरी

स्थानीय लोगों ने बताया कि तीन दिन पहले बहेरवा गांव से भी एक बाइक चोरी हुई थी. लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है.

ग्रामीणों और व्यवसायियों ने पुलिस प्रशासन से बाजार क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने की मांग की है.

इसे भी पढ़ें: बिहार में शिक्षकों के लिए नई एसओपी जारी, ट्रांसफर से पहले ये 5 बातें जानना जरूरी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ajit dubey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >