गोपालगंज में सेंट्रल बैंक के बाहर से युवक की बाइक चोरी, थावे थाने में प्राथमिकी दर्ज

गोपालगंज के थावे स्थित सेंट्रल बैंक के बाहर से युवक की बाइक चोरी हो गई. पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Gopalganj News: थावे स्थित सेंट्रल बैंक के बाहर खड़ी एक बाइक अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली. घटना को लेकर थाना क्षेत्र के बरगछिया गांव निवासी करन कुमार सिंह ने थावे थाने में अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है.

पैसा निकालने गया था बैंक, लौटने पर नहीं मिली बाइक

करन कुमार सिंह ने प्राथमिकी में बताया है कि वह सेंट्रल बैंक, थावे में पैसा निकालने आए थे. बैंक के बाहर अपनी बाइक खड़ी कर वह अंदर चले गए. कुछ देर बाद जब बैंक से बाहर लौटे तो देखा कि उनकी बाइक वहां से गायब थी. काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का कोई पता नहीं चल सका.

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलने के बाद थावे थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है. पुलिस आसपास के क्षेत्र और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है. जल्द ही चोरी में शामिल आरोपितों की पहचान कर कार्रवाई करने की बात कही गई है.

Also Read : गोपालगंज के इस स्कूल में छात्रों ने बनाया ड्रोन से जेट प्लेन तक, विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी गजब की प्रतिभा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चितरंजन उपाध्याय

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >