थावे दुर्गा मंदिर परिसर से यूपी के श्रद्धालु की बाइक चोरी, प्राथमिकी

थावे. थावे दुर्गा मंदिर परिसर में पूजा करने आये एक श्रद्धालु की बाइक अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गयी.

थावे. थावे दुर्गा मंदिर परिसर में पूजा करने आये एक श्रद्धालु की बाइक अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गयी. बाइक मालिक मुकेश कुमार, यूपी के देवरिया जिले के खामपार थाना क्षेत्र के सरया गांव के निवासी हैं. उन्होंने पुलिस को बताया कि मंगलवार को मंदिर परिसर के सामने बाइक लॉक कर पूजा करने के लिए अंदर गये थे. पूजा समाप्त कर जब वे वापस लौटे, तो उनकी बाइक वहां से गायब थी. काफी खोजबीन के बावजूद बाइक का कोई पता नहीं चला. इसके बाद उन्होंने थावे थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWEDHESH KUMAR RAJA

AWEDHESH KUMAR RAJA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >