Bihar में गुलाबी ठंड शुरू, मौसम में बदलाव से लोगों में तेजी से फैल रहा वायरल फीवर

Bihar Weather: बिहार में मौसम का मिजाज बदल गया है. सुबह गुलाबी ठंड और दोपहर में पसीना छुड़ा देने वाली गर्मी पड़ रही है.

Bihar Weather: पिछले कुछ दिन सुबह और शाम के वक्त कम हुआ तापमान एक बार फिर बढ़ने लगा है. ऐसे में लोगों को इस समय ठंड का एहसास होना कम हो गया है. वहीं दोपहर के वक्त लोगों को गर्मी भी महसूस हुई. दोपहर में लोगों को पसीना छुड़ा देने वाली गर्मी रही. मौसम विज्ञानी डॉ एसएन पांडेय ने कहा कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री रहा. यह सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा. दिन के समय धूप परेशान कर रही है. सूरज की तपिश से तापमान बढ़ रहा है. हालांकि, सुबह-शाम हल्की ठंड का एहसास हो रहा है. पुरवा हवा आठ किमी के रफ्तार से चलने के कारण लोगों को उमस का एहसास होता रहा. प्रदूषण के कारण भी लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है. लोगों को सांस लेने में तकलीफ हो रही है. तेजी से वायरल फीवर भी फैल रहा है. शहर के अधिकतर अस्पतालों में सर्दी, जुकाम, बुखार, नजला, कमर दर्द, खांसी के मरीजों की संख्या बढ़ी है.

न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक

मंगलवार को कई इलाकों में न्यूनतम तापमान करीब 23.5 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया. अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक के साथ 33.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक के साथ 23.5 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विज्ञानी डॉ एसएन पांडेय का अनुमान है कि अगले एक सप्ताह तक अधिकतम तापमान 33-34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

शहर की हवा फिर खराब की श्रेणी में पहुंची

गोपालगंज शहर में बढ़ती वाहनों की संख्या, हाइवे के निर्माण में उड़ रही धूल, कण, छाड़ी नदी में गिराये जा रहे कचरे के कारण हवा को प्रदूषित कर रहे हैं. ऐसे में वायु प्रदूषण खराब श्रेणी में बरकरार है. आने वाले दिनों में लोगों को सांस लेने में अब और परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. मंगलवार को लोगों ने खराब हवा में सांस ली. इस दौरान वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआइ) 277 दर्ज किया. मौसम विज्ञानी डॉ एसएन पांडेय के मुताबिक बुधवार को हवा बेहद खराब श्रेणी में पहुंचने की आशंका है. साथ ही शहर की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही.

ऐसे रहा AQI

पुलिस लाइन में 253
हजियापुर में 255
बस स्टैंड में 266
कलेक्ट्रेट रोड में 277

शहर को प्रदूषित कर रहे रिजेक्टेड वाहन

शहर को रिजेक्टेड वाहनों के द्वारा प्रदूषित किया जा रहा है. परिवहन विभाग व ट्रैफिक पुलिस सिर्फ हेलमेट, सीट बेल्ट की जांच में जुटी है. जबकि प्रदूषण की जांच नहीं हो रही है. दिल्ली, पंजाब में रिजेक्ट हो चुके वाहनों को लोग खरीद कर गोपालगंज के सड़कों पर चला रहे हैं. मालूम हो कि इसी तरह का प्रदूषण दिल्ली में होने पर 10 वर्ष पुराने डीजल से चलने वाले वाहन व 15 साल पुराने पेट्रोल के वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. जिले की सड़कों पर रिजेक्टेड वाहनों के चलने के कारण प्रदूषण लेवल लगातार जानलेवा बना हुआ है.

इसे भी पढ़ें: क्या बिहार में दिवाली से लेकर छठ तक बंद रहेंगे स्कूल! छुट्टी को लेकर आया बड़ा अपडेट

Patna में ट्रेवल एंड टूरिज्म फेयर का सीएम नीतीश ने किया उद्घाटन, पर्यटन को मिलेगी नई दिशा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >