गोपालगंज के थावे में जदयू को मिली मजबूती, मुखिया प्रतिनिधि अरुण कुमार ने ली पार्टी की सदस्यता

गोपालगंज के थावे में जदयू संगठन को बड़ी मजबूती मिली जब मुखिया प्रतिनिधि अरुण कुमार ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. जदयू जिलाध्यक्ष प्रमोद पटेल ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई.

Mukhiya Representative: एकडेरवा पंचायत में जदयू संगठन को उस समय मजबूती मिली, जब पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अरुण कुमार ने मंगलवार की देर शाम पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. जदयू जिलाध्यक्ष प्रमोद पटेल ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलायी. इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की.

गांव-गांव तक संगठन मजबूत करने पर जोर

जिलाध्यक्ष प्रमोद पटेल ने कहा कि जदयू के संगठन को गांव-गांव तक मजबूत किया जा रहा है. पार्टी की नीतियों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को लगातार सक्रिय रहने की जरूरत है.

उन्होंने कहा कि नए सदस्यों के जुड़ने से पार्टी का संगठनात्मक आधार और मजबूत होगा. कार्यकर्ताओं को आम लोगों के बीच रहकर पार्टी की नीतियों और सरकार की योजनाओं की जानकारी पहुंचानी चाहिए.

संगठन को मजबूत करने का दिया भरोसा

सदस्यता ग्रहण करने के बाद अरुण कुमार ने पार्टी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जतायी. उन्होंने कहा कि वे संगठन को मजबूत बनाने में सक्रिय योगदान देंगे और पार्टी की गतिविधियों में पूरी जिम्मेदारी के साथ भाग लेंगे.

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

मौके पर जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष इबरार खान, प्रखंड जदयू अध्यक्ष बुलेट सिंह, योगेश पटेल सहित बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें: ‘झंडू कुमार’ को कभी नाम पर मिले ताने, मेडल जीते तो हुआ भव्य स्वागत, पीएम मोदी की भी मिली बधाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चितरंजन उपाध्याय

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >