Bihar Teacher News: 589 शिक्षकों पर हो सकती है बड़ी कार्रवाई, जांच के लिए बनी त्रि-सदस्यीय कमेटी, जानें मामला

Bihar Teacher News: बिहार में 589 शिक्षकों की नौकरी पर तलवार लटक गई है. जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एक समिति का गठन किया है.

Bihar Teacher News: बिहार में 589 शिक्षकों की नौकरी खतरे में है. शिक्षा विभाग को इन सभी शिक्षकों के सर्टिफिकेट पर शक है. गोपालगंज के जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) योगेश कुमार ने 589 शिक्षकों की प्रमाणपत्र की पुनः जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया है. शिक्षा विभाग के अधिकारी ने इस संबंध में एक पत्र जारी किया है. 17 अक्टूबर तक इन शिक्षकों की प्रमाणपत्रों की जांच की जाएगी. इस दौरान अगर किसी गड़बड़ी पाई जाती है तो सभी शिक्षकों पर कार्रवाई हो सकती है.

त्रि-सदस्यीय कमेटी का गठन

DEO योगेश कुमार का कहना है कि इन 589 शिक्षकों की प्रमाणपत्र सत्यापन के दौरान सक्षमता पास कुछ के प्रमाणपत्रों को संदिग्ध थे. सत्यापन प्रक्रिया 1 अगस्त से 13 सितंबर के बीच DRCC बसडीला में किया गया था. शक होते ही शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के निर्देश पर जिला स्तर पर एक संयुक्त त्रि-सदस्यीय समिति का गठन किया गया है ताकि किसी उपयुक्त कैंडीडेट के साथ अन्याय न हो.

दो-स्तर पर होगी कार्रवाई

DEO योगेश कुमार ने जिस कमेटी का गठन किया है उसमें जिला कार्यक्रम पदाधिकारी जमालुद्दीन, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ब्रजेश कुमार पाल और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी राजन कुमार शामिल हैं. तीनों पदाधिकारी 589 शिक्षकों के प्रमाणपत्रों की बारीकी से जांच करेंगे. जांच में अगर कोई भी गड़बड़ी पाई जाएगी तो विभागीय स्तर पर और कानूनी स्तर पर सभी के खिलाफ कार्रवाई होगी.

ई-शिक्षा कोष ऐप से हाजिरी बनाने पर वेतन

नए अपडेट में बताया गया है कि ई-शिक्षा कोष ऐप से हाजिरी बनाने पर ही अक्तूबर से वेतन का भुगतान किया जाएगा. इसकी संपूर्ण जानकारी देते हुए डीईओ ने बताया कि ऐप पर हाजरी बनाने पर ही अक्तूबर माह से शिक्षकों को वेतन का भुगतान होगा. उन्होंने ऐप के माध्यम से हाजिरी बनाने के संबंध में बताया कि ऐप पर हाजिरी के अब दो विकल्प दिए गए है. पहला, प्रधान शिक्षक/शिक्षक के द्वारा स्वयं के मोबाइल से और दूसरा प्रधान शिक्षक के स्कूल एडमिन के माध्यम से.

इसे भी पढ़ें : Bihar Teacher Salary: शिक्षकों के वेतन पर आया बड़ा अपडेट, कल से नया नियम लागू, ऐसे बनेगी हाजिरी

Bihar Land Survey: भूमि सर्वे में अमीनों के कारण हो रहा सबसे ज्यादा विवाद, सचिव ने दिया एक्शन का आदेश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >