बिहार के इस जिले के 800 शिक्षक 'डाउटफुल', जानें शिक्षा विभाग इनके लिए क्या कर रहा प्लान

Bihar Teacher News: बिहार के गोपालगंज जिला में सक्षमता परीक्षा पास कर चुके 800 शिक्षकों के कागजातों में गड़बड़ी का मामला सामने आया है. इन शिक्षकों को 'डाउटफुल' कैटेगरी में रखा गया है. ऐसे शिक्षकों के कागजातों की जांच दोबारा की जाएगी.

Bihar Teacher News: बिहार के गोपालगंज जिला में सक्षमता परीक्षा पास कर चुके 800 शिक्षकों के कागजातों में गड़बड़ी का मामला सामने आया है. इन शिक्षकों को ‘डाउटफुल’ कैटेगरी में रखा गया है. ऐसे शिक्षकों के कागजातों की जांच दोबारा की जाएगी. शिक्षा विभाग इसके लिए जल्द एक कमेटी बनाकर नया शेड्यूल जारी करेगा. बता दें कि 577 शिक्षकों के आधार कार्ड और एडमिट कार्ड में नाम अलग-अलग होने के कारण उनकी काउंसलिंग की प्रक्रिया रोक दी गई है. इनके लिए भी विभाग जल्द ही नया शेड्यूल जारी करने वाला है.

सक्षमता परीक्षा पास करने के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में डाउटफुल की श्रेणी में रखे गए 800 शिक्षकों के कागजात की जांच के लिए शिक्षा विभाग की ओर से कमेटी गठित की जाएगी. नए शेड्यूल पर इन शिक्षकों का दोबारा काउंसलिंग कराई जाएगी. वहीं जिन शिक्षकों का आधार कार्ड तथा एडमिट कार्ड मिसमैच हैं, उनकी भी काउंसेलिंग नए शेड्यूल में होगी.

1 अगस्त से 13 सितंबर तक चली काउंसलिंग

बता दें कि नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देने के लिए सक्षमता परीक्षा का आयोजन किया गया था. परीक्षा पास करने वाले शिक्षकों के कागजात की जांच के लिए काउंसलिंग की गई. सदर प्रखंड के बसडीला में स्थित जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र डीआरसीसी में बीते एक अगस्त से काउंसलिंग शुरू हुई, जो 13 सितंबर तक चली. इसमें शिक्षकों के सभी प्रमाणपत्रों की जांच की गई.

Also Read: पटना शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव, इस रूट का रास्ता आज से होगा वन-वे…

6638 शिक्षकों ने की थी सक्षमता परीक्षा पास, काउंसलिंग के लिए पहुंचे 6544

राज्यकर्मी के दर्जे के लिए आयोजित सक्षमता परीक्षा में जिले के करीब सात हजार शिक्षकों ने हिस्सा लिया था. इसमें 6638 शिक्षकों ने परीक्षा पास कर ली. परीक्षा पास करनेवाले शिक्षकों में से 6544 शिक्षक काउंसलिंग कराने पहुंचे. इसमें से 577 शिक्षकों के आधार मिसमैच होने के कारण काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू भी नहीं हो सकी. 5964 शिक्षकों की काउंसेलिंग की प्रक्रिया पूरी की गई.

इस दौरान करीब 800 शिक्षकों के कागजात को डाउटफुल बताया गया. डीआरसीसी में काउंसलिंग को पहुंचे 577 शिक्षकों के आधार कार्ड और सक्षमता परीक्षा के एडमिट कार्ड में अंतर पाया गया. नाम में अंतर पाए जाने पर इनके काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई. इन शिक्षकों के लिए विभाग फिर से शेड्यूल जारी करेगा. ऐसे शिक्षकों को विभाग के नए शेड्यूल का इंतजार है.

भूमि सर्वेक्षण के कारण इन 4 वजहों से लोग हो रहे सबसे ज्यादा परेशान 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >