JDU के बाहुबली विधायक पप्पू पांडे को कोर्ट से राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक

Bihar News: गोपालगंज एमपी-एमएलए कोर्ट ने जदयू विधायक अमरेंद्र पांडेय और सीए राहुल तिवारी की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है. अब जमीन कब्जा मामले में 7 मई को अगली सुनवाई. इस मामले में पहले ही चार लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

Bihar News: बिहार के गोपालगंज जिले में जदयू विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडे को राहत मिली है. एमपी-एमएलए विशेष कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर फिलहाल रोक लगा दी है. यह आदेश गोपालगंज की एमपी-एमएलए कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान दिया. विधायक पप्पू पांडेय की ओर से बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मनन मिश्रा ने दलील पेश की. जिसके बाद कोर्ट ने तत्काल प्रभाव से गिरफ्तारी पर स्टे दे दिया.

7 मई को अगली सुनवाई

मामले की अगली सुनवाई अब 7 मई को होगी. कोर्ट में इस दौरान काफी गहमागहमी का माहौल रहा.

क्या है पूरा मामला?

विधायक अमरेंद्र पांडेय, उनके भाई सतीश पांडेय और सीए राहुल तिवारी पर फर्जी कागजात के जरिए जमीन पर कब्जा करने के लिए भू-माफियाओं के साथ साजिश करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. जबकि भोला पांडेय सहित चार को पुलिस इसी मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. इस मामले में मीरगंज थाना इलाके के सेमराव गांव निवासी जितेंद्र कुमार राय ने प्राथमिकी दर्ज कराई है.

अन्य आरोपियों पर भी सुनवाई

इस केस में विधायक के भाई सतीश पांडेय की अग्रिम जमानत याचिका और पहले से जेल में बंद भोला पांडेय समेत अन्य आरोपियों की नियमित जमानत याचिका पर भी सुनवाई हुई. अभियोजन पक्ष की ओर से जिला लोक अभियोजक देववंश गिरी ने जानकारी दी कि कोर्ट ने फिलहाल विधायक और उनके सीए की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है.

पुलिस पहले ही कर चुकी है गिरफ्तारी

इस मामले में पुलिस पहले ही भोला पांडेय समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. फिलहाल सभी की नजर अब 7 मई की अगली सुनवाई पर टिकी है, जहां इस मामले में आगे की दिशा तय होगी.

(गोपालगंज से सत्येंद्र पांडेय की रिपोर्ट)

Also Read: लग्जरियस बस से बिहार की यात्रा करेंगे निशांत कुमार, पूर्व सीएम नीतीश के विकास कार्यों का लगा स्टीकर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >