गोपालगंज के युवक की चेन्नई में संदेहास्पद मौत, विदेश जाने के लिए घर से निकला था

Bihar News: गोपालगंज के बरौली नगर पर्षद के वार्ड संख्या 10 निवासी प्रो. विनोद सिंह के छोटे बेटे निलेश कुमार सिंह की मौत चेन्नई के एक होटल में संदेहास्पद स्थिति में हो गयी है. मृतक दुबई जाने के लिए मेडिकल कराने के बाद फ्लाइट से उड़ान भरने के लिये दो सप्ताह पहले चेन्नई गया था. दो-तीन दिन के बाद निलेश की फ्लाइट थी. होटल वालों ने निलेश की मौत बाथरूम में फिसलने से होना बताया. होटल वालों की सूचना पर पुलिस पहुंची तथा शव को अपने कब्जे में लिया.

Bihar News: (संजय तिवारी) गोपालगंज के बरौली नगर पर्षद के वार्ड संख्या 10 निवासी प्रो. विनोद सिंह के छोटे बेटे निलेश कुमार सिंह की मौत चेन्नई के एक होटल में संदेहास्पद स्थिति में हो गयी है.

मृतक दुबई जाने के लिए मेडिकल कराने के बाद फ्लाइट से उड़ान भरने के लिये दो सप्ताह पहले चेन्नई गया था. दो-तीन दिन के बाद निलेश की फ्लाइट थी.

विदेश जाने के लिए घर से निकला, चेन्नई के एक होटल में हुई मौत


मिली जानकारी के अनुसार निलेश चेन्नई के एक होटल में ठहरा था. 9 मई की रात निलेश की उसकी पत्नी से फोन पर बात हुई थी. इसके बाद पुन: 10 मई को पत्नी अमीता सिंह ने फोन मिलाया तो उसका मोबाइल बंद मिला.

वो दिन भर कॉल लगाते रही लेकिन नीलेश का मोबाइल बंद बताता रहा था. तभी निलेश की भेजी एक पर्ची से होटल का नाम इंटरनेट पर सर्च कर होटल को कॉल किया, होटल के कर्मी निलेश के कमरे में गये तो पता चला कि निलेश की मौत हो चुकी है.

होटल वालों ने निलेश की मौत बाथरूम में फिसलने से होना बताया. होटल वालों की सूचना पर पुलिस पहुंची तथा शव को अपने कब्जे में लिया.

मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में मातम

निलेश की मौत की सूचना जैसे हीं परिजनों को मिली, परिवार में चीत्कार मच गया. पिता प्रो. विनोद सिंह भी बेटे की मौत की सूचना पर बेहोश होकर गिर पड़े वहीं पत्नी अमिता सिंह बेसुध हो गयी.

निलेश का एकलौता बेटा इशान अपने दादा तथा मां की ऐसी स्थिति देख मासूम निगाहों से केवल देख रहा था, कुछ समझ नहीं पा रहा था क्योकि उसे पिता की मौत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गयी थी.

पड़ाेसी अमिता सिंह को होश में लाते लेकिन वो फिर बेहोश हो जाती. होश में आने के बाद पिता अपने बेटे क शव लाने के लिए अन्य परिजनों के साथ चेन्नई के लिये निकले. फिलहाल पूरे मुहल्ले में मातम है तथा माहौल गमगीन बना हुआ है.

Also Read: शेखपुरा जिले के बरबीघा-मेंहुस रोड पर भदरथी मोड़ के पास जर्जर पुल दे रहा हादसों को आमंत्रण

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >