कुख्यात शराब माफिया नीतीश कुमार को भोरे पुलिस ने दबोचा

भोरे. शराबबंदी कानून के बावजूद बिहार में शराब माफियाओं का नेटवर्क सक्रिय है. वहीं, गोपालगंज जिले की भोरे थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुख्यात शराब माफिया नीतीश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है, जो कि भोरे थाना क्षेत्र के हुस्सेपुर का निवासी है.

भोरे. शराबबंदी कानून के बावजूद बिहार में शराब माफियाओं का नेटवर्क सक्रिय है. वहीं, गोपालगंज जिले की भोरे थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुख्यात शराब माफिया नीतीश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है, जो कि भोरे थाना क्षेत्र के हुस्सेपुर का निवासी है. नीतीश कुमार के खिलाफ कई संगीन मामले पहले से ही दर्ज हैं. पुलिस सूत्रों के अनुसार, उस पर बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2018 एवं भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं. भोरे थानाध्यक्ष आरबी राय ने बताया कि नीतीश कुमार लंबे समय से अवैध शराब कारोबार में संलिप्त था और उस पर कई गंभीर आरोप थे. पुलिस को उसकी तलाश लंबे समय से थी. गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे उसके घर से गिरफ्तार किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SHARWAN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >