गोपालगंज में आधी रात घर में घुसे चोर, चाकू दिखाकर महिलाओं से उतरवाए गहने, फिर घर की तलाशी और नकदी लेकर भागे

Gopalganj Theft : गोपालगंज के भोरे थाना क्षेत्र में चोरों ने एक घर को निशाना बनाया. देर रात घर में घुसकर महिलाओं को चाकू का भय दिखाकर उनके गहने उतरवा लिए. इसके बाद ₹70 हजार नकद, सोने-चांदी के गहने और अन्य सामान लेकर फरार हो गए.

Gopalganj Theft : गोपालगंज के भोरे थाना क्षेत्र में बेखौफ चोरों ने देर रात एक घर को निशाना बनाया. जगतौली ओपी के तिवारी छापर गांव में घुसे अपराधियों ने घर की महिलाओं को चाकू का भय दिखाकर उनके गहने उतरवा लिए. इसके बाद घर से 70 हजार रुपये नकद, सोने-चांदी के गहने, कपड़े और पीतल के बर्तन लेकर फरार हो गए. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.

देर रात घर में घुसे अपराधी

घटना तिवारी छापर गांव निवासी विद्या उपाध्याय के घर की है. बताया गया कि देर रात अज्ञात चोर घर के पिछले हिस्से से अंदर दाखिल हुए. घर में प्रवेश करने के बाद उन्होंने परिजनों को अपने कब्जे में ले लिया और किसी को शोर मचाने का मौका नहीं दिया.

चाकू दिखाकर महिलाओं से उतरवाए गहने

अपराधियों ने विद्या उपाध्याय की पत्नी आरती देवी, बहू रजनी देवी और संगीता देवी को चाकू का भय दिखाया. तीनों महिलाओं को डराकर उनके शरीर पर पहने सोने-चांदी के गहने उतरवा लिए. इसके बाद चोरों ने घर के दूसरे कमरों की भी तलाशी ली.

घर में बिखरा सामान

70 हजार नकद समेत सामान चोरी

चोरों ने घर से करीब 70 हजार रुपये नकद, चार थान सोने-चांदी के गहने, कीमती कपड़े और पीतल के बर्तन चोरी कर लिए. इसके बाद वे घर से बक्से और अन्य सामान लेकर गांव के बाहर स्थित चंवर की ओर चले गए.

चंवर में तोड़े बक्सों के ताले

घर से ले जाए गए बक्सों के ताले चोरों ने चंवर में तोड़े. सामान निकालने के बाद उन्होंने खाली बक्से वहीं फेंक दिए और मौके से फरार हो गए. सुबह गांव के लोगों ने चंवर में टूटे हुए बक्से देखे, जिसके बाद घटना की जानकारी आसपास के लोगों को हुई.

इसी घर में हुई थी चोरी

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलने के बाद जगतौली ओपी की पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और चंवर से टूटे हुए बक्से बरामद किए. पीड़ित परिवार के बयान के आधार पर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.

अपराधियों की पहचान में जुटी पुलिस

पुलिस अज्ञात अपराधियों की पहचान करने में जुटी है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है और अपराधियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी. घटना के बाद गांव और आसपास के इलाकों में लोगों के बीच सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पीड़ित परिवार से मिले जनप्रतिनिधि

घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय मुखिया पिंकल साह, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि राहुल कुमार और बीडीसी सोनू लाल श्रीवास्तव समेत अन्य लोग पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे. जनप्रतिनिधियों ने परिवार से घटना की जानकारी ली और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया.

Also Read : गन्ना किसानों के लिए बड़ी खबर, ट्रेंच विधि से 30% तक बढ़ सकता है उत्पादन, जानें अक्टूबर की बोआई के फायदे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुरेश राय

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >