गोपालगंज के कटेया स्टेट बैंक में ई-केवाईसी कराने पहुंचे ग्राहक परेशान, काउंटरों के चक्कर लगाते रहे लोग

गोपालगंज के कटेया स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में ई-केवाईसी कराने पहुंचे ग्राहकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुबह से लाइन लगाने के बाद भी उन्हें एक काउंटर से दूसरे काउंटर पर भेजा जा रहा है, जिससे वे बेहद निराश हैं।

Gopalganj News: कटेया स्थित स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में ई-केवाईसी कराने पहुंचे ग्राहकों को इन दिनों काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. सुबह से बैंक में लाइन लगाने के बाद भी ग्राहकों को एक काउंटर से दूसरे काउंटर तक भेजा जा रहा है. कई ग्राहकों का आरोप है कि घंटों इंतजार और सभी प्रक्रिया पूरी करने के बाद भी ई-केवाईसी रिजेक्ट बताकर उन्हें वापस लौटा दिया जाता है.

सुबह से शाम तक काउंटरों का चक्कर लगाती रहीं ग्राहक

मंगलवार को बैंक पहुंची ग्राहक प्रीति कुमारी ने बताया कि उनका खाता कटेया स्टेट बैंक के एक सीएसपी के माध्यम से संचालित है. ई-केवाईसी कराने के लिए वह सुबह से बैंक में लाइन में खड़ी थीं. उन्हें उम्मीद थी कि जल्द ही उनका काम पूरा हो जाएगा.

लेकिन बैंक कर्मियों ने उन्हें कभी काउंटर संख्या चार, कभी काउंटर संख्या पांच और कभी फील्ड ऑफिसर के पास भेज दिया. पूरे दिन बैंक के अलग-अलग काउंटरों का चक्कर लगाने के बाद शाम करीब चार बजे उन्हें बताया गया कि उनका ई-केवाईसी रिजेक्ट हो गया है.

छोटे बच्चों को घर छोड़कर पहुंची थीं बैंक

प्रीति कुमारी ने बताया कि वह अपने छोटे-छोटे बच्चों को घर पर छोड़कर बैंक आई थीं. उन्हें उम्मीद थी कि कुछ समय में काम पूरा हो जाएगा, लेकिन पूरा दिन बैंक में ही बीत गया.

उन्होंने बताया कि जब उन्होंने इस समस्या को लेकर शाखा प्रबंधन से शिकायत की, तो उन्हें सुझाव दिया गया कि अगर बार-बार परेशानी हो रही है तो अपना सीएसपी वाला खाता कटेया मुख्य शाखा में स्थानांतरित करा लें. अन्यथा आगे भी ऐसी परेशानी हो सकती है.

ग्राहकों ने व्यवस्था सुधारने की मांग की

ग्राहकों का कहना है कि ई-केवाईसी जैसी जरूरी प्रक्रिया के लिए बैंक में स्पष्ट व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि लोगों को बार-बार काउंटर बदलने के लिए मजबूर न होना पड़े. ग्राहकों ने बैंक प्रबंधन से इस समस्या का समाधान कराने की मांग की है.

इसे भी पढ़ें: बिहार में शिक्षकों के लिए नई एसओपी जारी, ट्रांसफर से पहले ये 5 बातें जानना जरूरी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >