गोपालगंज के बाबा भूतनाथ इंटर कॉलेज में नया विवाद, प्रभारी प्रिंसिपल की बहाली का विरोध, कामकाज ठप

Baba Bhutnath Inter College Gopalganj: गोपालगंज के फुलवरिया स्थित बाबा भूतनाथ इंटर कॉलेज में प्रभारी प्राचार्य की नियुक्ति को लेकर विवाद गहरा गया. नए प्रभारी प्राचार्य के पदभार संभालने के बाद कार्यालय में ताला लगाने पर कॉलेज परिसर में हंगामा हुआ.

Baba Bhutnath Inter College Gopalganj: (विकास दुबे) गोपालगंज फुलवरिया प्रखंड के बथुआ बाजार स्थित बाबा भूतनाथ इंटर कॉलेज में प्रभारी प्राचार्य की नियुक्ति को लेकर एक बार फिर विवाद गहरा गया है. अध्यक्ष द्वारा नए प्रभारी प्राचार्य की नियुक्ति के बाद कॉलेज परिसर में हाई वोल्टेज हंगामा देखने को मिला. नए प्रभारी प्राचार्य के पदभार ग्रहण करने के बाद कार्यालय में ताला लगाए जाने को लेकर पूर्व और नए प्रभारी प्राचार्य आमने-सामने आ गए. इस दौरान कॉलेज परिसर में काफी देर तक बहस और नोकझोंक होती रही.

कार्यालय में ताला लगाने पर बढ़ा विवाद

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अध्यक्ष ने अपने रिश्तेदार को प्रभारी प्राचार्य नियुक्त किया. पदभार संभालने के बाद कार्यालय में ताला लगा दिया गया, जिसका पूर्व प्रभारी प्राचार्य ने विरोध किया. देखते ही देखते दोनों पक्षों के समर्थक भी मौके पर जुट गए, जिससे कॉलेज परिसर में तनावपूर्ण स्थिति बन गई.

हंगामे के दौरान शिक्षकों, कर्मचारियों और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई. विवाद के कारण कॉलेज का प्रशासनिक कार्य भी प्रभावित हुआ.

पहले से विवादों में रहा है कॉलेज

बाबा भूतनाथ इंटर कॉलेज पिछले कई महीनों से विभिन्न प्रशासनिक विवादों को लेकर चर्चा में रहा है. अध्यक्ष पद, प्रबंध समिति के गठन और प्रभारी प्राचार्य को सेवा विस्तार दिए जाने के मुद्दे पर पहले भी विवाद सामने आ चुके हैं.

बताया जाता है कि जिला शिक्षा विभाग की जांच रिपोर्ट में कॉलेज प्रशासन की कुछ कार्रवाइयों पर सवाल उठाए गए थे. इसके बाद बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने नई शासी निकाय के गठन का निर्देश भी जारी किया था.

नियुक्ति प्रक्रिया पर उठे सवाल

नए प्रभारी प्राचार्य की नियुक्ति के बाद नियुक्ति प्रक्रिया की निष्पक्षता को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि मामले की शिकायत संबंधित विभाग तक पहुंचती है तो शिक्षा विभाग और बिहार विद्यालय परीक्षा समिति स्तर पर जांच हो सकती है. हालांकि नियुक्ति प्रक्रिया और अन्य आरोपों पर संबंधित पक्ष की आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आना अभी बाकी है.

इसे भी पढ़ें: बिहार में ‘फ्री’ की बीयर! हाजीपुर में ट्रक-पिकअप की टक्कर के बाद मची लूट, बोतलें बटोरने लगे लोग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.

उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >