सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश को प्रशासन ने किया नाकाम, जब्त किया गया धार्मिक पोस्टर

गोपालगंज. बरेली से उठे धार्मिक पोस्टर के विवाद की आंच गोपालगंज तक पहुंच गयी है. असामाजिक तत्वों ने एक विशेष धर्म के पोस्टर को सार्वजनिक स्थलों पर लगाकर दुर्गापूजा मेले के दौरान पुलिस के लिए चिंता बढ़ा दी.

गोपालगंज. बरेली से उठे धार्मिक पोस्टर के विवाद की आंच गोपालगंज तक पहुंच गयी है. असामाजिक तत्वों ने एक विशेष धर्म के पोस्टर को सार्वजनिक स्थलों पर लगाकर दुर्गापूजा मेले के दौरान पुलिस के लिए चिंता बढ़ा दी. दरअसल दुर्गा पूजा मेला के दौरान सार्वजनिक स्थलों पर धार्मिक विवाद का पोस्टर लगाकर विधि व्यवस्था को बिगाड़ने की साजिश रची गयी, लेकिन पुलिस प्रशासन ने समय रहते पोस्टर लगाने वाले के मंसूबे को नाकाम कर दिया. बीच सड़क पर लगे पोस्टर की तस्वीरें हथुआ थाना क्षेत्र के चिकटोली, नगर थाना क्षेत्र के तुरकहा रोड, बसडीला, सिधवलिया समेत अन्य जगहों से आयीं. असामाजिक तत्वों ने बिजली के खंभा, साइन बोर्ड और सड़क किनारे पेड़ पर भी पोस्टर को लगा दिया था, ये इलाका बेहद संवेदनशील माना जाता है. यहां सांप्रदायिक घटना हो चुकी है. बावजूद त्योहार में खलल डालने और माहौल बिगाड़ने की साजिश रचते हुए विशेष धर्म से जुड़े पोस्टर लगाये गये. हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने कहा कि पोस्टर लगाने के बाद हटा दिया गया है. उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों पर विशेष नजर भी रखी जा रही है. लेकिन अबतक इस मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी है. वहीं, सदर एसडीपीओ प्रांजल ने भी बसडीला, तुरकहा में लगे सार्वजनिक जगहों से पोस्टर-बैनर को हटवा दिया. उधर, बरौली व सिधवलिया इलाके से भी पोस्टर को हटाते हुए सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GOVIND KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >