थावे में फरार आरोपित की तलाश में छापेमारी करने पहुंची टीम पर हमला

हथकड़ी सरकाकर फरार आरोपित की तलाश में छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर मंगलवार की रात हमला किया गया. विदेशीटोला गांव के राजा कुमार गोंड के परिजनों और पट्टीदारों द्वारा पुलिस टीम पर पथराव कर सरकारी जिप्सी गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया गया.

थावे. हथकड़ी सरकाकर फरार आरोपित की तलाश में छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर मंगलवार की रात हमला किया गया. विदेशीटोला गांव के राजा कुमार गोंड के परिजनों और पट्टीदारों द्वारा पुलिस टीम पर पथराव कर सरकारी जिप्सी गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया गया. टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी सहित अन्य को पथराव में हल्की चोटें भी आयीं. मंगलवार की देर शाम एएसआइ नीरज कुमार पांडेय को गुप्त सूचना मिली कि हथकड़ी सरकाकर फरार आरोपित विदेशीटोला गांव के राजा कुमार गोंड अपने घर पर है. इस सूचना के आधार पर एएसआइ नीरज कुमार पांडेय, होमगार्ड जवान क्षत्री राम,अली राजा मियां, महिला चौकीदार बेबी देवी और चौकीदार अमेरिका चौधरी के साथ थावे थाने के विदेशी टोला गांव में राजा कुमार गोंड के घर छापेमारी करने के लिए मंगलवार की रात लगभग 10 बजे पहुंची. इसी दौरान राजा कुमार गोंड के पिता वीरेंद्र साह घर में छापेमारी करने से रोकने के साथ ही गाली-गलौज करते हुए धक्का-मुक्की करने लगे. इसके साथ ही राजा कुमार के घर और इनके पट्टीदारी के लोग आकर नाजायज मजमा बनाकर पुलिस टीम पर पथराव करने के साथ ही सरकारी जिप्सी को ईंट-पत्थर से क्षतिग्रस्त कर दिया. पथराव में पुलिस बल को हल्की चोटें भी आयीं, जिसको लेकर एएसआइ नीरज कुमार पांडेय ने थाने में वीरेंद्र साह, नीतीश कुमार, रोहित कुमार, रामेश्वर प्रसाद उर्फ मुन्ना साह, अमरेंद्र साह और सरिता देवी सहित छह नामजद और सात अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी करायी है. थावे डायट के पास शौच के बहाने हथकड़ी सरकार फरार आरोपित राजा कुमार गोंड को पुलिस ने छापेमारी करते हुए मीरगंज बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि शराब कांड के प्राथमिकी आरोपित विदेशीटोला गांव का राजा कुमार गोंड शनिवार को थावे डायट के पास से शौच करने के बहाने हाथ में लगायी गयी हथकड़ी को सरकाकर भाग गया था. शुक्रवार के दिन 16 बोतल शराब के शराब के साथ विदेशी टोला राहिल के पास से गिरफ्तार किया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >