शस्त्रों के सत्यापन में सुस्ती बरतने वालों के लाइसेंस किये जायेंगे रद्द

गोपालगंज. आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन ने शस्त्र धारकों पर सख्ती दिखानी शुरू कर दी है.

गोपालगंज. आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन ने शस्त्र धारकों पर सख्ती दिखानी शुरू कर दी है. नगर थाना क्षेत्र में शस्त्रों के सत्यापन में लापरवाही बरतने वाले लाइसेंसधारकों के खिलाफ अब कड़ी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है. प्रशासन ने सभी शस्त्रधारकों को सात दिनों की मोहलत दी है. निर्धारित समय सीमा में सत्यापन नहीं कराने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन को लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा भेजी जायेगी. नगर थाना क्षेत्र में करीब 700 लोगों के पास शस्त्रों का लाइसेंस है. लेकिन तय तिथि गुजर जाने के बाद भी अब तक केवल 400 शस्त्रधारकों ने ही अपने हथियारों का सत्यापन कराया है. शेष 300 लाइसेंसधारकों को पुलिस की ओर से अंतिम चेतावनी जारी की गयी है. सदर एसडीपीओ प्रांजल ने बताया कि चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए यह कदम उठाया गया है. उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्धारित समय सीमा के बाद जिन लाइसेंसधारकों ने सत्यापन नहीं कराया, उनकी सूची तैयार कर जिला प्रशासन को भेजा जायेगा. इसके बाद उनके लाइसेंस को रद्द करने की प्रक्रिया शुरू की जायेगी. प्रशासन का मानना है कि इस सख्त कार्रवाई से न केवल चुनावी माहौल शांतिपूर्ण रहेगा बल्कि अपराध और अवैध गतिविधियों पर भी रोक लगेगी. पुलिस ने सभी लाइसेंसधारकों से समय पर सत्यापन कराने की अपील की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GOVIND KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >