अब खेतों में कौन सी फसल लगी है, सब दिखेगा मोबाइल स्क्रीन पर! गोपालगंज पहुंचे कृषि मंत्री ने शुरू कराया यह बड़ा काम

बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने डिजिटल क्रॉप सर्वे का शुभारंभ किया. अब खेतों में लगी फसलों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार होगा, जानें पूरी जानकारी.

Gopalganj News: बिहार सरकार के कृषि मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा शुक्रवार को सदर प्रखंड के बसडीला पंचायत अंतर्गत बंजारी गांव पहुंचे. यहां उन्होंने खेतों में लगी फसलों के बहुप्रतीक्षित डिजिटल क्रॉप सर्वे का विधिवत शुभारंभ किया.

तस्वीरों के साथ तैयार होगा फसलों का डिजिटल रिकॉर्ड

इस डिजिटल क्रॉप सर्वे के तहत खेतों में लगी फसलों की वर्तमान स्थिति और उनकी तस्वीरों सहित पूरा डिजिटल रिकॉर्ड ऑनलाइन तैयार किया जाएगा. इस अत्याधुनिक तकनीक के जरिए कृषि विभाग के पास यह सटीक और पारदर्शी जानकारी उपलब्ध रहेगी कि किस किसान के किस विशेष प्लॉट में कौन सी फसल बोई गई है. इससे भविष्य में किसानों को सरकारी योजनाओं, फसल क्षतिपूर्ति और राहत राशि का सीधा लाभ पारदर्शी तरीके से मिलने में बड़ी सहूलियत होगी.

30 सितंबर तक पूरा होगा राज्यव्यापी सर्वे

कृषि मंत्री ने बताया कि बिहार के सभी 38 जिलों में इस महत्वाकांक्षी अभियान को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है. पूरे राज्य में 30 सितंबर तक इस डिजिटल सर्वे को शत-प्रतिशत पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. वहीं अगर अकेले गोपालगंज जिले की बात करें, तो यहां कुल 8,12,412 (आठ लाख बारह हजार चार सौ बारह) प्लॉटों का सर्वे कर डिजिटल डेटा तैयार किया जाना है.

शुभारंभ के मौके पर ये अधिकारी रहे उपस्थित

डिजिटल सर्वे के शुभारंभ के पावन अवसर पर जिलाधिकारी समीर सौरभ, जिला कृषि पदाधिकारी ललन कुमार सुमन, भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गिरि उर्फ मंटू गिरि सहित कृषि विभाग के तमाम वरीय अधिकारी एवं सर्वे टीम के सदस्य प्रमुख रूप से मौजूद रहे.

Also Read: 'हर घर तिरंगा' अभियान: कुचायकोट में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 'वंदे मातरम्' के नारों से गूंज उठा इलाका


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संजय कुमार अभय

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >