Gopalganj News : जनसुविधाओं से जुड़ी शिकायतों पर मंत्री ने अधिकारियों को किया निर्देशित

Gopalganj News : ग्रामीणों की समस्याएं सुन अधिकारियों ने दिया कार्रवाई का आश्वासन

Gopalganj News (विकास दुबे) : गोपालगंज के बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र के महम्मदपुर स्थित बाबा मैरेज हॉल में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में शुक्रवार को बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री सह बैकुंठपुर विधायक मिथिलेश तिवारी पहुंचे, जहां उन्होंने आम लोगों की समस्याएं सुनीं. कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों ने अपनी समस्याओं एवं मांगों को मंत्री के समक्ष रखा. लोगों ने भूमि विवाद, सड़क निर्माण, बिजली आपूर्ति, पेयजल, शिक्षा, पेंशन, आवास योजना तथा अन्य जनसुविधाओं से जुड़ी समस्याओं की जानकारी दी. जनता दर्शन के दौरान मंत्री मिथिलेश तिवारी ने एक-एक कर लोगों की बातें गंभीरता से सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया. कई मामलों में उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों से बात कर समस्याओं के शीघ्र समाधान को कहा. वहीं लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित करने का निर्देश दिया गया.

राशन, पेंशन और बिजली समस्याओं को लेकर मंत्री के सामने पहुंचे ग्रामीण

कार्यक्रम में पहुंचे कई ग्रामीणों ने राशन कार्ड, वृद्धा पेंशन, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, विद्यालयों में सुविधाओं की कमी, सड़क मरम्मत एवं बिजली आपूर्ति से जुड़ी शिकायतें भी रखीं. मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर पहुंचे, यह सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने कहा कि आम लोगों को छोटी-छोटी समस्याओं के लिए सरकारी कार्यालयों का बार-बार चक्कर नहीं लगाना पड़े, इसके लिए अधिकारियों को संवेदनशील होकर काम करना होगा. मंत्री ने कहा कि जनता से सीधा संवाद लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है. जनता की समस्याओं को सुनकर ही जमीनी हकीकत की जानकारी मिलती है और उसके अनुरूप समाधान किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि सरकार गांव-गांव तक विकास पहुंचाने एवं आम लोगों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है.

जनहित के मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी : जनता दर्शन में मंत्री का निर्देश

इस दौरान मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनहित से जुड़े मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. सभी विभाग आपसी समन्वय बनाकर लोगों की समस्याओं का समय पर समाधान करें, ताकि आमजन को राहत मिल सके. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास एवं लोगों की सुविधा के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा. कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी गोपालगंज सहित विभिन्न विभागों के प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद रहे. अधिकारियों ने भी लोगों की समस्याएं सुनकर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया. जनता दर्शन कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी रही.

Also Read : Siwan News : एसपी ने किया थाने का निरीक्षण, अपराध नियंत्रण को लेकर दिए कड़े निर्देश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >