Gopalganj News: पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सिधवलिया थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म के एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस के अनुसार, सिधवलिया थाना कांड संख्या 84/26 के नामजद आरोपी सुतीम कुमार उर्फ राजू कुमार, पिता वीरेंद्र महतो, निवासी परसौनी गांव को गिरफ्तार किया गया है.
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप
पुलिस ने बताया कि आरोपी पर एक महिला को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप है. पीड़िता के आवेदन के आधार पर सिधवलिया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. मामला दर्ज होने के बाद से पुलिस आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही थी.
न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपी
थानाध्यक्ष सोमदेव कुमार झा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. मामले में नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
Also Read: बिहार के कलाकारों की चमकेगी किस्मत, अब मुंबई से ही होंगे बुक, घर बैठे फिल्म में मिलेगा काम
