अभाविप ने सकोरा अभियान के तहत पक्षियों के लिए की अन्न-जल की व्यवस्था

गोपालगंज. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा गुरुवार को कमला राय महाविद्यालय परिसर में सकोरा अभियान के अंतर्गत पक्षियों के लिए अन्न और जल की व्यवस्था की गयी.

गोपालगंज. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा गुरुवार को कमला राय महाविद्यालय परिसर में सकोरा अभियान के अंतर्गत पक्षियों के लिए अन्न और जल की व्यवस्था की गयी. गर्मी के मौसम में पक्षियों को राहत पहुंचाने के लिए विभिन्न स्थानों पर मिट्टी के पात्र (सकोरा) में दाना और पानी रखा गया. विभाग संयोजक अनीश कुमार ने बताया कि यह अभियान हर वर्ष गर्मियों में चलाया जाता है, ताकि लोगों में पर्यावरण और उसमें मौजूद जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता और सहानुभूति विकसित की जा सके. प्राचार्य प्रो डॉ एचके पांडेय ने अभियान की सराहना करते हुए कहा कि यह अभियान अनुकरणीय है. मौके पर एसएफएस जिला संयोजक विवेक कुमार सूरज, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आकाश गोयल तथा रोहित जायसवाल आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SHARWAN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >