गोपालगंज के मीरगंज में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कार से 505 लीटर विदेशी शराब बरामद; तस्कर फरार

मीरगंज थाना पुलिस ने एनएच-531 पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लावारिस लग्जरी कार से 505 लीटर विदेशी शराब बरामद की है. पुलिस को देखते ही तस्कर कार छोड़कर फरार हो गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Gopalganj News: मीरगंज थाना पुलिस ने एनएच-531 पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लावारिस लग्जरी कार से 505 लीटर विदेशी शराब बरामद की है. पुलिस गश्ती टीम को देखकर तस्कर कार छोड़कर फरार हो गया. पुलिस ने शराब और वाहन को जब्त कर अज्ञात तस्कर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है.

पुलिस गश्ती देख कार छोड़कर भागा तस्कर

थानाध्यक्ष निरव पाल के निर्देश पर पुलिस टीम एनएच-531 पर नियमित गश्ती कर रही थी. इसी दौरान सड़क किनारे संदिग्ध अवस्था में खड़ी एक लग्जरी कार पर पुलिस की नजर पड़ी.

पुलिस वाहन को अपनी ओर आता देख कार में मौजूद तस्कर वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया.

कार की तलाशी में मिली 505 लीटर विदेशी शराब

संदेह होने पर पुलिस ने लावारिस कार की गहन तलाशी ली. तलाशी के दौरान कार में बड़ी चालाकी से छिपाकर रखी गई 505 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद हुई.

इसके बाद पुलिस ने शराब की खेप और लग्जरी कार को जब्त कर लिया.

बिहार मद्यनिषेध कानून के तहत केस दर्ज

इस मामले में अज्ञात तस्कर के खिलाफ बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.

तस्कर के नेटवर्क की जांच शुरू

पुलिस तस्कर की पहचान करने में जुटी है. उसके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है.

इसके अलावा जब्त कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर उसके वास्तविक मालिक का पता लगाया जा रहा है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि शराब की यह बड़ी खेप कहां से लाई जा रही थी और इसे किस स्थान तक पहुंचाया जाना था.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Prashant pathak

Published by: Vivek Ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >