मौसी के घर बहूभोज में आये यूपी के युवक को पीटकर किया घायल, प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन में जुटी पुलिस

विजयीपुर. उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के भटनी थाना क्षेत्र के घाटी जगरनाथा छापर गांव निवासी एक युवक के साथ विजयीपुर थाना क्षेत्र के घाट बंधौरा मधवा टोला में मारपीट की गयी.

विजयीपुर. उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के भटनी थाना क्षेत्र के घाटी जगरनाथा छापर गांव निवासी एक युवक के साथ विजयीपुर थाना क्षेत्र के घाट बंधौरा मधवा टोला में मारपीट की गयी. घटना उस वक्त हुई जब युवक अपनी मौसी के घर बहूभोज में शामिल होने आया था. बताया जाता है कि युवक समारोह में रिश्तेदारों को खाना खिला रहा था, तभी घाट बंधौरा मधवा टोला के नकुल राजभर, लालमोहन राजभर, अंगद राजभर, विशाल राजभर, गोलू राजभर और रवि कानू ने उसे अंधेरे में ले जाकर बुरी तरह पीट दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. इस संबंध में पीड़ित युवक ने उपरोक्त छह युवकों के खिलाफ मारपीट की प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awedhesh kumar raja

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >