Gopalganj News : चलती ट्रेन से गिरकर युवक की गयी जान, मचा कोहराम

दिघवा दुबौली स्टेशन के पास शनिवार को चलती ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गयी. रेल पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया.

थावे/सिधवलिया. दिघवा दुबौली स्टेशन के पास शनिवार को चलती ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गयी. रेल पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया. मृतक की पहचान बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के खजुहटी गांव निवासी सुरेंद्र सिंह के 22 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार के रूप में हुई है. रेल थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि अंकित छपरा कचहरी से थावे जा रही सवारी गाड़ी संख्या 15110 से अपने घर लौट रहा था. वह ट्रेन के गेट पर बैठा हुआ था. जैसे ही ट्रेन दिघवा दुबौली स्टेशन के पास पहुंची, अचानक संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. एसआइ विजय कुमार चौधरी और राकेश ठाकुर ने शव को बरामद कर कानूनी प्रक्रिया पूरी की. रेल पुलिस ने हादसे की पुष्टि करते हुए लोगों से यात्रा के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है. युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shah abid hussain

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >