कटहल तोड़ने के विवाद में महिला पर जानलेवा हमला, तीन पर प्राथमिकी

फुलवरिया. श्रीपुर थाना क्षेत्र के दुलारपुर गांव में कटहल तोड़ने को लेकर दो परिवारों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया.

फुलवरिया. श्रीपुर थाना क्षेत्र के दुलारपुर गांव में कटहल तोड़ने को लेकर दो परिवारों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया. इस घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. पीड़िता कलावती देवी ने गांव के ही रविकांत राम समेत तीन लोगों के खिलाफ श्रीपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पीड़िता के अनुसार, गांव में एक कटहल का पेड़ दो परिवारों के बीच साझा है. वह सब्जी के लिए एक कटहल तोड़ने गयी थीं, तभी रविकांत राम और उनके परिजन गाली-गलौज करने लगे. विरोध करने पर तीनों ने मिलकर लाठी-डंडे से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयीं. परिजनों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुलवरिया में भर्ती कराया, जहां से बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. थानाध्यक्ष नेहा कुमारी ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWEDHESH KUMAR RAJA

AWEDHESH KUMAR RAJA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >