सिधवलिया में घर में सफाई करने के दौरान करेंट लगने से महिला की मौत, महम्मदपुर थाने के गोपालपुर गांव की घटना

सिधवलिया. महम्मदपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में शुक्रवार की अहले सुबह बिजली का करेंट लगने से एक महिला की मौत हो गयी.

सिधवलिया. महम्मदपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में शुक्रवार की अहले सुबह बिजली का करेंट लगने से एक महिला की मौत हो गयी. मृतका गोपालपुर गांव के पप्पू पटेल की पत्नी प्रियंका देवी थी. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि प्रियंका शुक्रवार की सुबह पांच बजे घर में सफाई कर रही थी. इसी दौरान पंखे के स्विच को ऑफ करने गयी. बोर्ड में करेंट प्रवाहित हो रहा था. इसकी चपेट में आने से प्रियंका की मौत हो गयी. प्रियंका की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. वहीं बेंगलुरु में काम कर रहा प्रियंका का पति अपनी पत्नी की मौत की खबर पाकर घर के लिए रवाना हो गया है. पति के आने के बाद प्रियंका का दाह-संस्कार किया जायेगा. इधर, घटना की खबर पर पूर्व विधायक मंजीत सिंह समेत कई लोग गोपालपुर गांव पहुंचे और परिजनों से मिलकर सांत्वना दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awedhesh kumar raja

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >