सिघवलिया में ट्रक व टैक्सी में हुई जोरदार टक्कर, चार लोग घायल

गोपालगंज. सिघवलिया थाने के बरहिमा के पास ट्रक और टैक्सी के बीच हुई जोरदार टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.

गोपालगंज. सिघवलिया थाने के बरहिमा के पास ट्रक और टैक्सी के बीच हुई जोरदार टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. हादसा उस समय हुआ, जब टैक्सी गोपालगंज से सवारियों को लेकर उनके घर की ओर जा रही थी. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से टैक्सी की आमने-सामने टक्कर हो गयी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टैक्सी का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग पूरी तरह फंस गये. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला. इसके बाद सभी घायलों को एंबुलेंस और निजी वाहनों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. घायलों की पहचान महमदपुर थाना क्षेत्र के विभा कुमारी और लक्ष्मण कुमार, दिघवा दुबौली गांव की अनिता कुमारी तथा चौथे घायल के रूप में विशाल कुमार के तौर पर की गयी है. बताया जाता है कि सभी लोग गोपालगंज से अपने-अपने घर लौट रहे थे. डाॅक्टर के अनुसार सभी घायलों की स्थिति फिलहाल स्थिर बतायी जा रही है, हालांकि कुछ को गंभीर चोटें आयी हैं. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया और यातायात बहाल कराया. पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANISH RAJ

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >