पूर्व सांसद नगीना बाबू की पुण्यतिथि पर दी गयी श्रद्धांजलि

कुचायकोट : पूर्व सांसद नगीना राय की 29 वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. करोना महामारी को लेकर पूरे देश में जारी लॉकडाउन के चलते इस मौके पर कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया. स्व नगीना राय के पुत्र व कॉपरेटिव बैंक के चेयरमैन महेश राय, उनके परिजनों तथा स्थानीय कोऑपरेटिव बैंक के […]

कुचायकोट : पूर्व सांसद नगीना राय की 29 वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. करोना महामारी को लेकर पूरे देश में जारी लॉकडाउन के चलते इस मौके पर कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया. स्व नगीना राय के पुत्र व कॉपरेटिव बैंक के चेयरमैन महेश राय, उनके परिजनों तथा स्थानीय कोऑपरेटिव बैंक के शाखा कर्मियों द्वारा उनके निवास स्थान गोपालपुर गांव में स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. स्व राय गोपालगंज से सांसद और कटेया तथा कुचायकोट से कई बार विधायक रहे थे. 10 अप्रैल 1991 को गोपालगंज से अपने गांव गोपालपुर लौटते समय कुचायकोट थाना क्षेत्र के भूपतिपुर गांव के पास गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >