कॉलेज रोड में तेज रफ्तार कार लोहे के डिवाइडर से टकरायी, दो लोग घायल

नगर थाना क्षेत्र के कमला राय कॉलेज रोड पर रविवार की रात एक तेज रफ्तार कार लोहे की डिवाइडर से टकरा गयी, जिससे कार सवार दो लोग घायल हो गये.

गोपालगंज. नगर थाना क्षेत्र के कमला राय कॉलेज रोड पर रविवार की रात एक तेज रफ्तार कार लोहे की डिवाइडर से टकरा गयी, जिससे कार सवार दो लोग घायल हो गये. हादसा पोस्टमार्टम हाउस के पास उस वक्त हुआ, जब अरार मोड़ से गोपालगंज की ओर आ रही हरियाणा नंबर की कार लोहे की बैरिकेडिंग से टकरा गयी. स्थानीय लोगों ने कहा कि लोहे का डिवाइडर खतरनाक हो चुका है और लोहे का पाइप निकल जाने से आये दिन हादसा हो रहा है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार तेज थी और मोड़ पर चालक नियंत्रण नहीं रख सका. दुर्घटना में चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज कराया गया. बताया जा रहा है कि कार सवार लोग किसी शादी समारोह से लौट रहे थे. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GOVIND KUMAR

GOVIND KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >