गोपालगंज में 9वीं-10वीं की अर्द्धवार्षिक परीक्षा शुरू, जानें तीन दिनों का पूरा परीक्षा कार्यक्रम

जिले के माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा 9वीं और 10वीं की अर्द्धवार्षिक परीक्षा सोमवार से शुरू हो गयी है. परीक्षा 21 से 23 सितंबर तक दो पालियों में आयोजित की जाएगी. विशेष जानकारी के लिए पूरा लेख पढ़ें.

Gopalganj School Exam: जिले के माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा 9वीं और 10वीं की अर्द्धवार्षिक परीक्षा सोमवार से शुरू हो गयी. परीक्षा को लेकर विद्यालय स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार 21 से 23 सितंबर तक तीन दिनों में परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जायेगी.

पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी. पहले दिन विद्यार्थियों की मातृभाषा और दूसरी भारतीय भाषा की परीक्षा ली गयी.

प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए मिलेगा 15 मिनट का समय

परीक्षा के दौरान प्रश्नपत्र मिलते ही विद्यार्थियों को उत्तर लिखना शुरू नहीं करना होगा. सभी पालियों में 15 मिनट का प्रारंभिक समय प्रश्नपत्र पढ़ने और प्रश्नों को समझने के लिए निर्धारित किया गया है. इसके बाद परीक्षार्थी निर्धारित समय में उत्तर लिखेंगे.

मंगलवार को विज्ञान और सामाजिक विज्ञान की परीक्षा

मंगलवार को पहली पाली में विज्ञान और दूसरी पाली में सामाजिक विज्ञान एवं संगीत विषय की परीक्षा होगी. बुधवार को पहली पाली में गणित एवं गृह विज्ञान और दूसरी पाली में अंग्रेजी की परीक्षा आयोजित की जायेगी.

विद्यालयों में विद्यार्थियों को परीक्षा की समय-सारणी की जानकारी दी गयी है. परीक्षार्थियों से निर्धारित समय से पहले विद्यालय पहुंचने और परीक्षा से संबंधित सभी निर्देशों का पालन करने को कहा गया है.

दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए अलग व्यवस्था

दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए विभाग की ओर से अलग व्यवस्था की गयी है. ऐसे परीक्षार्थी गणित के स्थान पर गृह विज्ञान तथा विज्ञान के स्थान पर संगीत विषय की परीक्षा में शामिल होंगे.

तीन दिनों का परीक्षा कार्यक्रम

तारीखप्रथम पालीद्वितीय पाली
21 सितंबरहिन्दी, बांग्ला, उर्दू एवं मैथिलीसंस्कृत, अरबी, फारसी एवं भोजपुरी
22 सितंबरविज्ञानसामाजिक विज्ञान, संगीत
23 सितंबरगणित, गृह विज्ञानअंग्रेजी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विकाश कुमार दूबे

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >