जमीन पर जबरन कब्जा का विरोध करने पर फरसे से हमला

गोपालगंज : बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के कतालपुर गांव में जमीन पर जबरन कब्जा करने का विरोध करने पर दो महिलाओं पर फरसे से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया. आसपास के लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भरती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के […]

गोपालगंज : बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के कतालपुर गांव में जमीन पर जबरन कब्जा करने का विरोध करने पर दो महिलाओं पर फरसे से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया. आसपास के लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भरती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को नाजुक देख कर सदर अस्पताल रेफर कर दिया. इस मामले को लेकर पीड़ित किशनावती देवी के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

दर्ज प्राथमिकी में संजीव साह सहित 13 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >