जिला जज के कोर्ट ने सुनवाई के बाद रद्द की याचिका

नगीना पासी शराबकांड का है माफिया डीडीसी को मिला अपर समाहर्ता का प्रभार कुचायकोट के सीओ बने अशोक कुमार शर्मा गोपालगंज : अपर समाहर्ता जगदीश प्रसाद सिंह के सेवानिवृत्त होने के बाद उपविकास आयुक्त दयानंद मिश्र को अपर समाहर्ता का प्रभार दिया गया है. डीएम राहुल कुमार के द्वारा अपर समाहर्ता के सेवानिवृत्त होने एवं […]

नगीना पासी शराबकांड का है माफिया

डीडीसी को मिला अपर समाहर्ता का प्रभार
कुचायकोट के सीओ बने अशोक कुमार शर्मा
गोपालगंज : अपर समाहर्ता जगदीश प्रसाद सिंह के सेवानिवृत्त होने के बाद उपविकास आयुक्त दयानंद मिश्र को अपर समाहर्ता का प्रभार दिया गया है. डीएम राहुल कुमार के द्वारा अपर समाहर्ता के सेवानिवृत्त होने एवं सामान्य प्रशासन विभाग के द्वारा उनके प्रतिस्थानी पदाधिकारी का पदस्थापन नहीं किये जाने को लेकर उपविकास आयुक्त को अपर समाहर्ता का प्रभार ग्रहण किये जाने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने कहा है कि जब तक अपर समाहर्ता के पद पर पदस्थापन नहीं हो जाता तब तक उपविकास आयुक्त दयानंद मिश्र अपने कार्यों के अतिरिक्त अपर समाहर्ता के कार्याें का निर्वहन करेंगे.
वहीं, कुचायकोट के तत्कालीन सीओ अमित रंजन का निधन हो जाने से पद रिक्त पड़ा हुआ था. डीएम के द्वारा अंचल कार्यों के संचालन को लेकर वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में उचकागांव के सीओरी अशोक कुमार शर्मा को कुचायकोट के प्रभारी सीओ के रूप में प्राधिकृत किया गया है. उन्हें निर्देश दिया गया है कि उचकागांव अंचल के कार्यों के अतिरिक्त कुचायकोट अंचल के कार्यों का संचालन करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >