साइबर अपराधियों ने उड़ाये 67 हजार रुपये

सासामुसा : साइबर अपराधियों ने इस बार महिला को शिकार बनाया है. महिला के खाते से 67 हजार रुपये की निकासी की गयी है. बुधवार को महिला जब बैंक में जाकर पासबुक पर प्रिंट करायी, तो रुपये खाते से गायब रहने की जानकारी मिली. सासामुसा में स्थित बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहकों के खाते से […]

सासामुसा : साइबर अपराधियों ने इस बार महिला को शिकार बनाया है. महिला के खाते से 67 हजार रुपये की निकासी की गयी है. बुधवार को महिला जब बैंक में जाकर पासबुक पर प्रिंट करायी, तो रुपये खाते से गायब रहने की जानकारी मिली. सासामुसा में स्थित बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहकों के खाते से साइबर अपराधियों के जरिये पैसों की निकासी करने का यह पहला मामला नहीं है.

बैंक ऑफ इंडिया के अधिकतर शाखाओं में ग्राहक साइबर अपराधी के शिकार हो रहे हैं. कुचायकोट के भठवा परशुराम गांव की निवासी सविता देवी ने इस मामले को लेकर बैंक मैनेजर से जब शिकायत की तो, मैनेजर ने पैसे से ऑनलाइन रेलवे टिकट बुकिंग करने की बात बतायी. महिला ने इस मामले को लेकर स्थानीय थाने में शिकायत करने की बात कही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >