इलाज करा लौट रहे युवक को नशा खिला कर लूटा

गोपालगंज : शहर में नशा खिला कर लूटनेवाले गिरोह का आतंक जारी है. प्रशासन चाह कर भी कुछ नहीं कर पा रहा है. बुधवार को गिरोह ने इलाज करा कर लौट रहे मांझा थाने के मधुसरेया निवासी अमरजीत कुमार को नशा खिला कर लूट लिया. इस घटना को अंजाम नगर थाने के बस स्टैंड के […]

गोपालगंज : शहर में नशा खिला कर लूटनेवाले गिरोह का आतंक जारी है. प्रशासन चाह कर भी कुछ नहीं कर पा रहा है. बुधवार को गिरोह ने इलाज करा कर लौट रहे मांझा थाने के मधुसरेया निवासी अमरजीत कुमार को नशा खिला कर लूट लिया. इस घटना को अंजाम नगर थाने के बस स्टैंड के समीप दिया गया. पीड़ित इलाज कराने के लिए लखनऊ गया था. लौटने के दौरान बस स्टैंड के समीप गिरोह ने नशा खिला कर उसका मोबाइल और रुपये सहित एटीएम कार्ड भी लूट लिये. युवक की हालत गंभीर है. उसे सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भरती कराया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >