मतदाता दिवस पर अायोिजत कार्यक्रम का डीएम ने िकया उद्घाटन
गोपालगंज : राष्ट्रीय मतदाता दिवस को लेकर जिला मुख्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. उद्घाटन जिला निर्वाची पदाधिकारी राहुल कुमार ने किया. लोगों को संबोधित करते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि मतदाताओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने की जरूरत है, तभी लोकतांत्रिक निर्वाचन प्रणाली के तहत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए सरकार के चयन में सहभागी बन सकते हैं. उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष 18 वर्ष की आयु पूरी करनेवाले मतदाता का नाम मतदाता सूची में शामिल किये जाने को लेकर संक्षिप्त पूर्नरीक्षण अभियान चलाया जाता है.
इसके तहत नये मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ा जाता हैं. वहीं दोहरी प्रविष्टि वाले मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से डिलिट किया जाता है. गत वर्ष भी अक्तूबर माह में मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य कराया गया था. इसके तहत 22 हजार नये मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल किया गया है, जबकि तीन हजार दोहरी प्रविष्टि मतदाताओं के नाम सूची से डिलिट किया गया है.
उन्होंने कहा कि पूरे बिहार में गोपालगंज एक ऐसा जिला है, जहां पर महिलाओं की संख्या पुरुषों से अधिक है. एक हजार पुरुषों पर एक हजार 21 महिलाएं हैं. ऐसे में उन्होंने बीएलओ को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि मतदाता सूची में भी पुरुषों से अधिक महिलाओं को मतदाता बनाया. मतदाता सूची में अभी एक हजार पुरुषों पर 918 महिलाओं के नाम दर्ज हैं. राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर डीएम ने सभी मतदाताओं को शपथ दिलायी. वहीं जिला अपूर्ति पदाधिकारी कृष्ण मोहन प्रसाद ने भारत निर्वाचन आयोग के संदेशों से लोगों को अवगत कराया. उन्होंने कहा कि अब आयोग के द्वारा विद्यालय संवाद कार्यक्रम चलाया गया है,
जिसके तहत निर्वाचन विभाग के अधिकारी स्कूलों में जाकर प्रभावी मतदाताओं को मतदाता बनने के लिए प्रेरित करेंगे. इस मौके पर अपर समाहर्ता जगदीश प्रसाद सिंह, उपविकास आयुक्त दयानंद मिश्र, अनुमंडल पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार, उपनिर्वाचन पदाधिकारी विमल कुमार सिंह, अवर निर्वाचन पदाधिकारी जावेद एकबाल, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी रजनीश कुमार राय, जिला कल्याण पदाधिकारी कृष्ण कुमार सिन्हा, नजारत उपसमाहर्ता राजीव रंजन सिन्हा,
ओएसडी डीपी शाही, जिला शिक्षा पदाधिकारी अशोक कुमार, डीपीओ संजय कुमार, डीपीओ सूर्य नारायण, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी आलोक कुमार, एमएम उर्दू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य मो नेयाज, डीएवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य मित्रानंद आर्य, के अलावा निर्वाचन शाखा के सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे. मंच का संचालन रंजन कुमार सिन्हा उर्फ राजू ने किया.
बेहतर कार्यवाले बीएलओ हुए सम्मानित :
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर बेहतर कार्य करनेवाले पांच बीएलओ को डीएम राहुल कुमार ने प्रशस्तिपत्र देकर उन्हें पुरस्कृत किया. सम्मानित होनेवालों में शिक्षक जलेश्वर कुमार, विकास मित्र सिकंदर राम, कचहरी सचिव उमाकांत पांडेय, शिक्षिका खुशबू कुमारी, शिक्षक वसंत कुमार सिंह शामिल हैं.
नव पंजीकृत मतदाताओं को मिले इपिक कार्ड
नुक्कड़ नाटक से किया गया जागरूक
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया गया. कलाकारों की टीम मतदाता सूची में नाम जोड़वाल हो चाची …. देशवा में चललबा अभियान हो. इहें मत बुझीह खाली वोटमें आयी एकर काम हो, की प्रस्तुति कर उपस्थित मतदाताओं को झूमने पर विवश कर दिया.बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली
हाइस्कूल, जमुनहां के छात्र-छात्राओं ने साइकिल रैली निकाली. इस दौरान छात्र-छात्राओं ने आधी रोटी खायेंगे वोट देने जायेंगे का नारा लगाया. साइकिल रैली को स्थानीय बीडीओ बैजू कुमार मिश्र ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. इस कार्यक्रम में प्रमोद गुप्ता सहित सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल थे.
पेंटिंग प्रतियोगिता के प्रतिभागी हुए पुरस्कृत
पेंटिंग प्रतियोगिता में अव्वल स्थान प्राप्त करनेवाले प्रतिभागियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर पुरस्कृत किया गया. पुरस्कृत होनेवालों में प्रथम स्थान पर रहे सूरज श्रीवास्तव, द्वितीय स्थान पर रहे पीयूष कुमार कुशवाहा एवं तृतीय स्थान पर रही प्रिया परिजात हैं.
