आज से 70 रुपये में मिलेगा एलइडी बल्ब

गोपालगंज : एलइडी बल्ब लगाएं और बिजली खर्च में बचत पाएं. वह भी कम खर्चे पर. खर्च में कमी लाने के लिए सरकार के निर्देश पर बिजली विभाग बुधवार से उपभोक्ताओं को एलइडी बल्ब उपलब्ध करायेगा. इसके लिए प्रति बल्ब उपभोक्ताओं को 70 रुपये अदा करने होंगे. एक उपभोक्ता 10 एलइडी बल्ब एक साथ ले […]

गोपालगंज : एलइडी बल्ब लगाएं और बिजली खर्च में बचत पाएं. वह भी कम खर्चे पर. खर्च में कमी लाने के लिए सरकार के निर्देश पर बिजली विभाग बुधवार से उपभोक्ताओं को एलइडी बल्ब उपलब्ध करायेगा. इसके लिए प्रति बल्ब उपभोक्ताओं को 70 रुपये अदा करने होंगे. एक उपभोक्ता 10 एलइडी बल्ब एक साथ ले सकता है.

बल्ब वितरण का जिम्मा एक्सेल कंपनी को दिया गया है. बल्ब की गारंटी तीन साल की होगी. इस दौरान यदि बल्ब खराब हुआ, तो बदलने का जिम्मा कंपनी को होगा. फिलहाल यह योजना गोपालगंज सब डिवीजन में बुधवार से शुरू हो जायेगा और बल्बों की बिक्री विद्युत कार्यालय के बिल काउंटर से होगी. धीरे-धीरे माह के अंत तक यह योजना पूरे जिले में लागू कर दी जायेगी. एलइडी बल्ब का लाभ यह होगा कि यह साधारण बल्ब के 10 गुना जहां प्रकाश देगा, वहीं विद्युत खर्च साधारण बल्ब की अपेक्षा एक दहाई होगा.

ऐसे में अगर आपको एक बल्ब जलाने में जितनी बिजली खर्च होती है उतने में 10 एलइडी लाइट जलेंगी. ऐसे में उपभोक्ताओं का विद्युत खर्च एक दहाई कम हो जायेगा.
क्या कहते हैं अधिकारी
बुधवार से एलइडी लाइट की बिक्री शुरू कर दी जायेगी. इसका उपयोग कर उपभोक्ता बिजली और बिल दोनों की बचत कर सकते हैं. फिलहाल इस बल्ब की बिक्री का कार्य गोपालगंज डिवीजन में होगा.
उत्तम कुमार, एसडीओ, विद्युत विभाग गोपालगंज
क्या करना होगा एलइडी के लिए
उपभोक्ता को दिखानी होगा पहचानपत्र
वोटर कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बिजली बिल, पासपोर्ट आदि मान्य
एलइडी लाइट की कीमत – 70 रुपये प्रति पीस
एलइडी लाइट लेने की सीमा – 10 बल्ब प्रति उपभोक्ता
गारंटी – 3 साल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >