दरौली : दरौली की सरयू नदी पर भले ही पीपा पुल उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा बनाया गया हो, पर इस पुल से फायदा दोनों ही प्रदेशों के लोगों को है़ पीपा पुल तो बन कर तैयार हो गया व उस पर आवागमन भी चालू हो गया है. लेकिन पुल पर रेलिंग नहीं होने से आये दिन खतरे की आशंका बनी रहती है़ मालूम हो कि प्रतिदिन सैकड़ों लोग दरौली से यूपी व उधर से दरौली की ओर आते-जाते है़ं ऐसे में कुछ लोग छोटे बड़े वाहनों को भी प्रयोग कर लेते है़
जिससे पुल पर से गिरने का हमेशा भय बना रहता है़ क्योंकि इस कड़ाके की ठंड मे कुहासे का प्रकोप इतना बढ़ गया है कि महज 20 कदम की दूरी पर कुछ भी साफ नहीं दिखाई दे रहा है़. इसके लिए भारतीय जपमंच के अध्यक्ष सुरेंद्र पांडेय के नेतृत्व मे पांच सदस्यीय टीम ने स्थानीय अंचलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंप कर पुल पर रेलिंग लगवाने की मांग की है.
उन्होंने बताया कि एक तो कुहासे से ऐसे ही जनजीवन अस्त-व्यस्त है. ऊपर से पुल पर रेलिंग नहीं होने से कभी कोई बड़ा हादसा हो सकता है़ इस मौके पर दीनानाथ यादव, रामाशंकर गुप्ता, जेता वर्मा, नाजिर खां, संतोष कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे़
