सोमवार से काम पर लौटेेंगे कृषि समन्वयक
गोपालगंज : 32 दिनों से चल रही कृषि समन्वयकों की हड़ताल शनिवार को समाप्त हो गयी. कृषि समन्वयकों ने हड़ताल की समाप्ति कृषि सचिव के आश्वासन पर की है. सोमवार से कृषि समन्वयक अपने काम पर लौट आयेंगे. गौरतलब है कि विभिन्न मांगों को लेकर जिले के 73 कृषि समन्वयक 15 नवंबर से हड़ताल पर […]
गोपालगंज : 32 दिनों से चल रही कृषि समन्वयकों की हड़ताल शनिवार को समाप्त हो गयी. कृषि समन्वयकों ने हड़ताल की समाप्ति कृषि सचिव के आश्वासन पर की है. सोमवार से कृषि समन्वयक अपने काम पर लौट आयेंगे. गौरतलब है कि विभिन्न मांगों को लेकर जिले के 73 कृषि समन्वयक 15 नवंबर से हड़ताल पर थे.
समन्वयकों की हड़ताल से बीज वितरण योजना, मिट्टी हेल्थ कार्ड योजना, कृषि यांत्रिकीकरण योजना और फसल कटनी का फसल बीमा योजना के तहत भेजी जानेवाली रिपोर्ट सहित अन्यान्य कृषि योजनाओं के कार्य बाधित हो गये थे.
शुक्रवार को कृषि सचिव सुधीर कुमार ने समन्वयकों के मुद्दे पर विस्तृत बातचीत की तथा आश्वासन देते हुए उन्हें काम पर लौटने का निर्देश दिया. इधर, कृषि सचिव के आश्वासन के बाद समन्वयकों ने हड़ताल समाप्ति की घोषणा कर दी है.