शिकायत पर बंटवाया कंबल निरीक्षण . बिदुपुर के वार्ड दो के महादलित टोले में पहुंचीं डीएम

बिदुपुर : डीएम रचना पाटिल ने बिदुपुर प्रखंड के बिदुपुर वार्ड नंबर 2 के महादलित टोले का गुरुवार को देर शाम औचक निरीक्षण किया. अपने निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान उन्होंने खुले में शौच से मुक्त कार्यक्रम के तहत शौचालय निर्माण, घर-घर पेयजल सुविधा के लिये नल, नाला, इंदिरा आवास योजना से बने घर आदि का […]

बिदुपुर : डीएम रचना पाटिल ने बिदुपुर प्रखंड के बिदुपुर वार्ड नंबर 2 के महादलित टोले का गुरुवार को देर शाम औचक निरीक्षण किया. अपने निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान उन्होंने खुले में शौच से मुक्त कार्यक्रम के तहत शौचालय निर्माण, घर-घर पेयजल सुविधा के लिये नल, नाला, इंदिरा आवास योजना से बने घर आदि का मुआयना किया. इस दौरान महादलित टोले की सहोदरी देवी, कुंवारिया देवी आदि ने जिला समाहर्ता से शिकायत की उन लोगों ने बताया कि ठंड में उन सबके पास ओढ़ने के संसाधन नहीं है, न ही अलाव आदि की व्यवस्था ही है. जिला समाहर्ता ने अविलंब अलाव और कंबल की व्यवस्था के आदेश बीडीओ को दिया.

उन्होंने पॉलीथिन मुक्त पंचायत बनाने की दिशा में अविलंब कार्य शुरू करने के आदेश दिया. बस्ती के राम ईश्वर मांझी पेड़ के नीचे जीवनयापन करते देख डीडीसी को अविलंब व्यवस्था करने का हिदायत दिया. मीरा देवी, नीलम देवी, सहोदरी देवी, कुंवरिया देवी आदि ने कूपन रहते अनाज नहीं दिये जाने की शिकायत की. इन लोगों की शिकायत पर बीडीओ से पूछताछ की गयी, साथ ही महादलित टोले में बनी चबूतरे पर यात्री शेड बनाने का आदेश डीडीसी को जिलाधिकारी ने दिये गये रामनंदन उच्च विद्यालय में दीवारों पर स्लोगन लिखे जाने एवं वाल पेंटिंग आदेश की अनदेखी को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी सत्यनारायण प्रसाद को जिलाधिकारी ने कड़ी चेतावनी दी. जिला समाहर्ता ने बताया कि पंचायत को खुले में शौच से मुक्त होने का ओडीएफ इस माह में मिल जाना चाहिए.

इसलिए जल्द ही शौचालय निर्माण कार्य को पूरा करें और पंचायत को कचरा और पॉलीथिन मुक्त पंचायत बनायें. इस दौरान जिलाधिकारी ने पुल-पुलिया, शौचालय, आंगनबाड़ी आदि कई योजनाओं की बारीकी से जांच किया एवं कई दिशा निर्देश दिये. इस दौरान समाहर्ता के साथ डीडीसी सर्व नारायण यादव, जिला शिक्षा पदाधिकारी सत्यनारायण प्रसाद, डीपीओ स्थापना अजय कुमार, बीडीओ डीएल यादव, बीइओ बिंदा महतो, एमओआइसी डाॅ संजय दास, पीओ महेश भगत, त्रिलोकी नाथ राय आदि अन्य अधिकारी मौजूद थे.

बड़ा दिन पर पंचायत होगा पॉलीथिन मुक्त
बिदुपुर पंचायत को 25 दिसंबर के दिन बड़ा दिन के त्योहार पर एक बड़ी सौगात मिलेगी. इस दिन बिदुपुर पंचायत पॉलीथिन मुक्त होगा. पूरे पंचायत को ओडीएफ घोषित किया जायेगा. यह बात जिलाधिकारी रचना पाटिल ने बिदुपुर पंचायत के वार्ड संख्या दो महादलित बस्ती में औचक निरीक्षण के दौरान गुरुवार के देर शाम कही. उन्होंने कहा कि सभी शौचालय निर्माण करने वाले लाभार्थियों के खाते में शीघ्र राशि भेज देने का निर्देश बीडीओ को दिया. उन्होंने महादलित टोले के एक-एक परिवार के सदस्यों से मिल कर शौचालय के उपयोग करने के संबंध में जानकारी ली. स्वच्छता पर भी आला अधिकारियों को निर्देश दिया. महादलित टोले के महिलाओं ने अलाव एवं कंबल की मांग की. उस पर डीएम ने बीडीओ एवं डीडीसी सर्व नारायण यादव को निर्देश दिया.
निरीक्षण के दौरान कूड़ा-कचरा देख डीएम आक्रोशित हो गयीं और कहा कि बिदुपुर पंचायत पॉलीथिन मुक्त होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >